द मैजिक ऑफ शिरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिव्यांका त्रिपाठी कहती हैं, 'मैं इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हूं, मुझे यकीन है कि इस सीरीज को परिवार के हर सदस्य पसंद करेंगे।' लेकिन, अभी इस सीरीज को देखने के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। 13 जुलाई से जियो सिनेमा पर इसका प्रीमियर होने वाला था, लेकिन इस सीरीज को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। सीरीज में दिव्यांका त्रिपाठी के अलावा नमित दास, हनिसा गहलोत, अंगद राज, नीलू कोहली और जावेद जाफरी की मुख्य भूमिकाएं हैं।