द लायन किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
द लॉयन किंग नाम से डिजनी ने अपनी पहली फिल्म 15 जून 1994 में रिलीज की थी। इस फिल्म की रिलीज के 25 वर्ष पूरे होने पर डिजनी ने इसी कहानी को बेहतर एनीमेशन और म्यूजिक के साथ नए सिरे से रिलीज करने का फैसला तीन साल पहले किया था। अपनी ही फिल्मों को नई पीढ़ी के लिए बेहतर तरीके से पेश करने का सिलसिला डिजनी ने कुछ वर्षों से शुरू किया है। अपनी सुपरहिट फिल्म अलादीन को भी डिजनी ने पिछले महीने ही पूरी दुनिया में नए अवतार में रिलीज किया।