फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर द लायन किंग ने लगाई सबसे ऊंची दहाड़, जजमेंटल है क्या और सुपर 30 को भी छोड़ा पीछे

Fri, 02 Aug 2019 04:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
The Lion King, Kabir Singh, Super 30 - फोटो : amar ujala

बॉक्स ऑफिस पर सिम्बा और मुफासा की दहाड़ दूसरे हफ्ते भी जारी रही। दूसरे हफ्ते में फिल्म द लायन किंग ने जितना कलेक्शन किया, उतना कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या रिलीज के पहले हफ्ते में भी नहीं कर पाई। आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने भी दूसरे हफ्ते में जजमेंटल है क्या के पहले हफ्ते के कारोबार से ज्यादा कलेक्शन किया।

विज्ञापन

2 of 5
Judgementall Hai Kya and The Lion King - फोटो : amar ujala

जॉन फैवर्यू के निर्देशन में बनी डिजनी की द लायन किंग ने दूसरे हफ्ते में 45 करोड़ 75 लाख रुपये की शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या का रंग फीका कर दिया। कंगना की फिल्म रिलीज के पहले हफ्ते में करीब 30 करोड़ रुपये ही कमा सकी। जबकि, ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी 37 करोड़ 86 लाख रुपये की कमाई की।

विज्ञापन

3 of 5
Super 30 - फोटो : Social Media

सुपर 30 को रिलीज के चौथे हफ्ते में देश के ज्यादातर हिंदी भाषी राज्यों में टैक्स फ्री हो जाने का फायदा भी मिल सकता है। यह फिल्म अब तक बिहार, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में टैक्स फ्री हो चुकी है। ऋतिक रोशन की इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 75 करोड़ 85 लाख रुपये, दूसरे हफ्ते में 37 करोड़ 86 लाख रुपये और तीसरे हफ्ते में 17 करोड़ 94 लाख रुपये कमाए। फिल्म का गुरुवार तक का कलेक्शन 131 करोड़ 65 लाख रुपये हो चुका है।

4 of 5
the lion king - फोटो : social media
उधर, हॉलीवुड फिल्म द लायन किंग धीरे धीरे एक नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में न सिर्फ जजमेंटल है क्या को बॉक्स ऑफिस पर धोया बल्कि ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 पर भी ये भारी पड़ी। फिल्म सिर्फ दो हफ्ते में 127 करोड़ 32 लाख रुपये कमा चुकी है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 97 करोड़ 12 लाख रुपये कमाए थे और दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन 45 करोड़ 75 लाख रुपये रहा। पिछले शुक्रवार को पांच करोड़ 35 लाख रुपये कमाने वाली द लायन किंग ने बीते शनिवार को 12 करोड़ 22 लाख रुपये और रविवार को 15 करोड़ 13 लाख रुपये की कमाई का धमाका किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kabir Singh - फोटो : twitter
इस बीच टी सीरीज की फिल्म कबीर सिंह अब भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। रिलीज के छह हफ्ते बीतने के बाद शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह कुल 277 करोड़ सात लाख रुपये का कारोबार कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें