the lion king
- फोटो : social media
'द लॉयन किंग' ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को एक करोड़ 76 लाख रुपये, शनिवार को चार करोड़ 45 लाख रुपये और शनिवार को छह करोड़ 75 लाख रुपये की जबर्दस्त कमाई की। इस फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं के संस्करण में कुल 165 करोड़ 72 लाख रुपये की टिकट बिक्री की है। इससे निर्माताओं को नेट 139 करोड़ 20 लाख रुपये का फायदा हुआ है।