फवाद खान और माहिरा खान स्टारर पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। पाकिस्तान के साथ-साथ विदेशी धरती पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली इस फिल्म को अब भारत में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फवाद खान की यह फिल्म भारत में 23 दिसंबर को रिलीज की जा सकती है। पिछले दिनों आई इन रिपोर्ट्स के बाद फिल्म की रिलीज को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता ने धमकी दे डाली है कि उनकी पार्टी पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' को रिलीज नहीं होने देगी।