The Legend Of Hanuman S6: नवरात्रि के तुरंत बाद 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' का नया सीजन आएगा। इसे खास तौर पर हनुमान जयंती के दिन जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा, जिसमें पहले से भी ज्यादा युद्ध की रणनीतियां देखने को मिलेंगी।
'द लीजेंड ऑफ हनुमान' के छठे सीजन का इंतजार हुआ खत्म क्योंकि इस हनुमान जयंती पर, 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' अपने छठे सीजन के साथ लौट रहा है। इस सीरीज में पहले से भी ज्यादा एनिमेशन और एक्शन देखने को मिलेगा साथ ही इसके इस सीरीज में रावण की आवाज बॉलीवुड अभिनेता शरद केलकर ने दी है, जिसने इस सीरीज को और भी ज्यादा रोमांचक बना दिया है।
इस बार छठे सीजन में वो क्षण दिखाया जाएगा, जिसमें रामायण में लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं और उन्हें बचाने के लिए हनुमान जी संजीवनी बूटी के लिए पूरा द्रोणागिरी पर्वत उठा लाते हैं। जैसे-जैसे युद्ध आगे बढ़ता है, रावण के रणभूमि में दांव पेंच भी बदल जाते हैं। वह भगवान राम को चकमा देने और उनके सबसे करीबी सहयोगी को निशाना बनाकर उनकी ताकत को तोड़ने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
3 of 4
रावण की आवाज बने हैं शरद केलकर
- फोटो : यूट्यूब
आखिरकार, राम भक्त हनुमान रहस्यमयी संजीवनी बूटी को खोजने में सफत होते हैं और खतरनाक महासागरों को पार करते हुए संजीवनी बूटी ढूंढ लाते हैं। इस सीजन के बेहतरीन एनिमेशन के साथ युद्धभूमि में योद्धाओं की भयंकर हाहाकार देखने को मिलेगी। 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' की सीजन छह, हर किसी के दिल को जीतने का हुनर रखता है, जिससे यह पौराणिक कथा पहले से भी कहीं अधिक मनोरंजक और रोमांचक नजर आने वाली है।
'द लीजेंड ऑफ हनुमान' के नए सीजन में रावण की आवाज देने वाले अभिनेता शरद केलकर ने कहा, "द लीजेंड ऑफ हनुमान में रावण का किरदार निभाना एक अविश्वसनीय सफर रहा है और सीजन 6 उनके किरदार को एक नए स्तर पर ले जाता है। इस बार, लड़ाई सिर्फ क्रूर ताकत के बारे में नहीं, बल्कि बुद्धि और रणनीति के बारे में भी है। रावण एक मास्टर मैनिपुलेटर है। रावण के किरदार को आवाज देना एक रोमांचक अनुभव रहा है।'' 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' के सीजन 6 से पहले इसके पांच सीजन आ चुके हैं, जिसके बाद से ही दर्शक इसके छठे सीजन के आने का इंतजार कर रहे थे, जो इस हनुमान जयंती पर खत्म हो जाएगा।