आमिर खान-सुदीप्तो सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा, '24 जुलाई 2010 की बात है तब केरल के सीएम वीएस अच्युतानंदन थे। वे उस वक्त केरल या तिरुवनंतपुरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर पाए थे। उन्हें इसके लिए दिल्ली आना पड़ा था। दिल्ली प्रेस क्लब में उन्होंने करीब 27 मिनट तक बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अगले 20 सालों में केरल एक इस्लामिक स्टेट बन जाएगा। इसके लिए युवाओं को झांसा दिया जा रहा है। उन्हें पैसे ऑफर किए जा रहे हैं। मुस्लिम आबादी बढ़ाने के लिए उन्हें हिंदू लड़कियों से शादी करने के लिए उकसाया जा रहा है। इस तरह से ये अपनी आबादी बढ़ा रहे हैं और ये तरकीबें काम भी कर रही है।'