फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन ऐसा रहा ‘द केरल स्टोरी 2’ का हाल, जानिए दूसरे शुक्रवार को कितनी हुई कमाई?

Fri, 06 Mar 2026 11:02 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Kerala Story 2 Collection: काफी विवादों के बीच रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी 2’ अब एक हफ्ता पूरा कर चुकी है। जानिए फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते की शुरुआत किस तरह की और कैसी रही आठवें दिन की कमाई…
विज्ञापन
1 of 5
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : अमर उजाला

विपुल शाह की ‘द केरल स्टोरी 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर चुकी है। अब फिल्म के आठवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। जानते हैं कि होली के बाद पहले शुक्रवार को कैसा रहा ‘द केरल स्टोरी 2’ का प्रदर्शन?

विज्ञापन

2 of 5
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

आठवें दिन की कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द केरल स्टोरी 2’ ने अपने दूसरे शुक्रवार को आठवें दिन 2.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही आठ दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 25.40 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन

3 of 5
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘द केरल स्टोरी 2’ का कलेक्शन

  • ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत सिर्फ 75 लाख रुपए के साथ की थी।
  • इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपए और तीसरे दिन यानी रविवार को 4.75 करोड़ रुपए की कमाई की।
  • लेकिन इसके बाद फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरने लगा।
  • यही कारण रहा कि फिल्म ने पहले हफ्ते में सिर्फ 22.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाया।
  • अब आठवें दिन 2.50 करोड़ रुपए के साथ ‘द केरल स्टोरी 2’ ने अपने दूसरे हफ्ते की शुरुआत की है।

4 of 5
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसी है कहानी
‘द केरल स्टोरी 2’ साल 2023 में इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वल है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों की कहानी पूरी तरह से अलग है, लेकिन दोनों ही फिल्मों का उद्देश्य और मुद्दा एक ही है। ‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी धर्मांतरण और लव जिहाद पर आधारित है। जिसमें मुख्यत: तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जो प्यार के चक्कर में लव जिहाद का शिकार हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@kamakhayanrsingh
कामाख्या नारायण सिंह ने किया है निर्देशन
विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित ‘द केरल स्टोरी 2’ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। फिल्म में अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, उल्का गुप्ता, अल्का अमीन और अर्जुन औजला प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से कोई खास प्रतिक्रिया हासिल नहीं हुई है। यही कारण है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धीमी रफ्तार से बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें