फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kerala Story 2 Collection: 7वें दिन 'द केरल स्टोरी 2' ने किया कितने का कलेक्शन? बॉक्स ऑफिस पर रहा ऐसा हाल

Thu, 05 Mar 2026 08:28 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 7: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2', 27 फरवरी से सिनेमाघरों में लगी हुई है। जानिए आज गुरुवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 6
'द केरल स्टोरी 2' - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज को आज पूरे सात दिन हो चुके हैं। जानिए आज सातवें दिन निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह की 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 6
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'द केरल स्टोरी 2' का अब तक कलेक्शन
  • पहला दिन- 75 लाख रुपये
  • दूसरा दिन- 4.65 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन- 4.75 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन- 2.5 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन- 4 करोड़ रुपये
  • छठा दिन- 3.5 करोड़ रुपये
विज्ञापन

3 of 6
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'द केरल स्टोरी 2' की आज की कमाई
निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह और निर्माता विपुल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने आज सातवें दिन गुरुवार को 1.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 21.76 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 

4 of 6
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'द केरल स्टोरी 2' के बारे में
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। इस फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं। यह फिल्म 2023 की 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल है। 'द केरल स्टोरी 2' में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा ने मुख्य अभिनय निभाया है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
द केरल स्टोरी - फोटो : X
कब आई थी पहली फिल्म 'द केरल स्टोरी'?
फिल्म 'द केरल स्टोरी' 2023 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्ट हिट रही थी। इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि ईडनानी, सोनिया बलानी जैसे स्टार्स थे। यह फिल्म भी काफी विवादों में रही थी। हालांकि, विवादों के बावजूद फिल्म ने भारत में कुल 286.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'अस्सी' - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
'अस्सी' की कमाई
निर्देशन अनुभव सिन्हा की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'अस्सी' ने आज गुरुवार को 14वें दिन 14 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 9.52 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: Virosh: विजय देवरकोंडा ने पत्नी रश्मिका मंदाना संग लिया पूर्वजों का आशीर्वाद, देखें वायरल तस्वीरें

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें