फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kerala Story 2: ‘द केरल स्टोरी 2’ की वीकेंड पर ऐसी हुई शुरुआत, नौवें दिन फिल्म का इतना रहा कलेक्शन

Sat, 07 Mar 2026 11:08 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Kerala Story 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर बनी ‘द केरल स्टोरी 2’ के नौवें दिन की कमाई सामने आ गई है। जानिए फिल्म ने की कैसी कमाई और अब तक कैसा रहा प्रदर्शन…
विज्ञापन
1 of 5
द केरल स्टोरी 2 कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

‘दे केरल स्टोरी 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। हालांकि, फिल्म उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर पा रही है। अब फिल्म को एक हफ्ते का समय पूरा हो चुका है। जानते हैं अपने नौवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया और अब तक कुल कितनी कमाई हुई?

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

नौवें दिन की कमाई
‘द केरल स्टोरी 2’ के नौवें दिन की कमाई सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने नौवें दिन 3.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। ये उसके शुक्रवार के कलेक्शन से अधिक है। शुक्रवार को ‘द केरल स्टोरी 2’ सिर्फ 2.75 करोड़ रुपए ही जुटा पाई थी। इस तरह से 9 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 29.40 करोड़ रुपए ही हो पाई है।

विज्ञापन

3 of 5
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘द केरल स्टोरी 2’ का कलेक्शन

  • ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत सिर्फ 75 लाख रुपए के साथ की थी।
  • इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपए और तीसरे दिन यानी रविवार को 4.75 करोड़ रुपए की कमाई की।
  • लेकिन इसके बाद फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरने लगा।
  • यही कारण रहा कि फिल्म ने पहले हफ्ते में सिर्फ 22.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाया।
  • दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी आठवें दिन फिल्म सिर्फ 2.50 करोड़ रुपए ही जुटा पाई।
  • अब शनिवार को नौवें दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

 

4 of 5
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसी है कहानी
‘द केरल स्टोरी 2’ साल 2023 में इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वल है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों की कहानी पूरी तरह से अलग है, लेकिन दोनों ही फिल्मों का उद्देश्य और मुद्दा एक ही है। ‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी धर्मांतरण और लव जिहाद पर आधारित है। जिसमें मुख्यत: तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जो प्यार के चक्कर में लव जिहाद का शिकार हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कामाख्या नारायण सिंह ने किया है निर्देशन
विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित ‘द केरल स्टोरी 2’ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। फिल्म में अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, उल्का गुप्ता, अल्का अमीन और अर्जुन औजला प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से कोई खास प्रतिक्रिया हासिल नहीं हुई है। यही कारण है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धीमी रफ्तार से बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें