पल्लवी जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
4 अप्रैल 1969 को मुंबई में जन्मी पल्लवी जोशी ने कम उम्र में ही स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में बदला और आदमी सड़क का जैसी फिल्मों में काम किया। 1979 में फिल्म दादा मूवी में उन्होंने एक ऐसे बच्चे का किरदार निभाकर वाहवाही लूटी, जो देख नहीं सकता था। इसके अलावा पल्लवी जोशी ने टीवी सीरियल अल्पविराम में दुष्कर्म पीड़िता का किरदार निभाकर अमिट छाप छोड़ी। पल्लवी ने 90 के दशक में आई तहलका, मुजरिम और सौदागर जैसी फिल्मों में भी काम किया है।