विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री ने दिया जवाब
एक साक्षात्कार के दौरान जब विवेक अग्निहोत्री से पूछा गया कि क्या वह आगे चलकर अभिनेत्री कंगना रणौत के साथ काम करेंगे? तो निर्देशक ने कहा कि उन्हें उनकी फिल्मों में किसी स्टार की जरूरत नहीं है, उन्हें तो बस अभिनेता चाहिए। विवेक आगे कहते हैं कि जब मैंने 12 साल पहले बतौर निर्देशक अपनी यात्रा शुरू की थी, तो मैंने फैसला किया था कि मैं अपने मन मुताबिक फिल्में बनाऊंगा। कभी भी किसी स्टार को लार्जर दैन लाइफ बनाने के लिए फिल्म बनाऊंगा। क्योंकि मेरा मानना है कि सिनेमा लेखक और निर्देशक का माध्यम होता है।