द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी रिलीज के 10वें दिन 27 करोड़ रुपये से भी ऊपर की कमाई करके तहलका मचा देने वाली अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का तूफान सोमवार यानी अपनी रिलीज के 11वें दिन आकर रुका है। इस दिन फिल्म की कमाई में रविवार के मुकाबले 52 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है लेकिन रिलीज के 11वें दिन भी फिल्म की कमाई 10 करोड़ रुपये से ऊपर बनी हुई है, इसे भी कम बड़ी उपलब्धि नहीं माना जा रहा। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने सोमवार को करीब 12.40 करोड़ रुपये कमाए हैं।