फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files Collection Day 19: धीमी हुई 'द कश्मीर फाइल्स' की रफ्तार, 19वें दिन किया महज इतना कलेक्शन

Wed, 30 Mar 2022 08:11 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री। - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना महामारी के बाद यह पहली बार है, जब एक ही महीने के अंदर ओटीटी प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में कुल 8 फिल्में रिलीज हुईं हैं। संक्रमण को रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों को हटाने के बाद 2022 में अब तक कुल 15 फिल्में आ चुकी हैं। इमनें से 'द कश्मीर फाइल्स', 'आरआरआर', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' समेत छह फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 2022 का सर्वश्रष्ठ प्रदर्शन किया है। हालांकि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' हाईएस्ट वर्ल्डवाइड ग्रॉस नामक सूची में दूसरे स्थान पर हैं। अनुपम खेर अभिनीत फिल्म ने अब तक कुल 231.28 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
द कश्मीर फाइल्स और आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
हाईएस्ट वर्ल्डवाइड ग्रॉस 2022
रैंक फिल्म वर्ल्डवाइड ग्रॉस 2022
1. आरआरआर 450 करोड़ रुपये (पहले हफ्ते का डेटा)
2. द कश्मीर फाइल्स 303.27 करोड़ रुपये 
3. राधे श्याम 235 करोड़ रुपये
4. गंगूबाई काठियावाड़ी 218 करोड़ रुपये
5. बच्चन पांडे 75.06 करोड़ रुपये
6. झुंड 30 करोड़ रुपये
विज्ञापन

3 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करते हैं एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' की। 550 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ ने अपने रिलीज के पहले दिन उम्मीद के हिसाब से कम कारोबार किया हो, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों में बनी उत्सुकता ने जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत फिल्म को पहले तीन दिनों में 300 करोड़ रुपये का और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में मदद की है। 

4 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
जहां तक 'द कश्मीर फाइल्स' का सवाल है, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने मंगलवार को 3.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जल्द ही फिल्म 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छू लेगी। अब तक 231.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर 'द कश्मीर फाइल्स' ने अब तक की कई बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम नंबरों को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दिनवार कलेक्शन:

दिन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत)

दिन 1

₹ 3.55 करोड़

दिन 2

₹ 8.5 करोड़

दिन 3

₹ 15.1 करोड़

दिन 4

₹ 15.05 करोड़

दिन 5

₹ 18 करोड़

दिन 6

₹ 19.05 करोड़

दिन 7

₹ 18.05 करोड़

पहला हफ्ता

₹ 97.3 करोड़

दिन 8

₹ 19.15 करोड़

दिन 9

₹ 24.8 करोड़

दिन 10

₹ 26.2 करोड़

दिन 11

₹ 12.4 करोड़

दिन 12

₹ 10.25 करोड़

दिन 13

₹ 8.00 करोड़

दिन 14

 ₹ 7.50 करोड़

दूसरा हफ्ता ₹ 108.97 करोड़ रुपये
दिन 15 ₹ 4.5 करोड़ रुपये
दिन 16 ₹ 7..6 करोड़ रुपये
दिन 17 ₹ 8.75 करोड़ रुपये
दिन 18 ₹ 3.1 करोड़ रुपये
दिन 19 ₹ 2.68 करोड़ रुपये
कुल ₹ 231.9 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें