अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्मों के खिलाफ चल रहे बायकॉट ट्रेंड पर भी अपनी राय रख रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। बता दें कि अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर थ्रोबैक फोटोज साझा करते नजर आते हैं। एक बार फिर अनुपम खेर ने एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जो खूब वायरल हो रही है।