द कपिल शर्मा शो में सूर्यवंशी की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कपिल के शो में आज अक्षय कुमार, कटरीना कैफ और रोहित शेट्टी फिल्म 'सूर्यवंशी' के प्रमोशन के लिए आएंगे। इस दौरान कपिल ने रोहित और अक्षय के साथ जमकर मस्ती भी की। सामने आए एक प्रोमो वीडियो में कपिल रोहित शेट्टी से कहते हैं कि 'सर, 'सिंघम' और 'सिंबा' में ऐसा क्या रह गया था जो आपको अक्षय पाजी को लेकर 'सूर्यवंशी' बनानी पड़ गई।' रोहित भी इसका मजेदार जवाब देते हैं और कहते हैं, 'आप फिल्म देख लीजिएगा, आपको जवाब मिल जाएगा।'