फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कपिल के शो में वापस लौटे नवजोत सिंह सिद्धू? चैनल ने शेयर किया वीडियो

Sat, 14 Mar 2020 04:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
navjot singh sidhu - फोटो : social media
'द कपिल शर्मा शो' दर्शकों के बीच काफी मशहूर है। शो की लोकप्रियता का आलम ये है कि इसमें आने वाले सभी अभिनेता किरदारों के नाम से ही पहचाने जाते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के जाने के बाद से जज की कुर्सी पर अर्चना पूरन सिंह बैठती हैं। कपिल अक्सर सिद्धू को लेकर अर्चना की टांग भी खींचते हैं। अब सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Kapil Sharma - फोटो : instagram
वीडियो में कपिल शर्मा अपने मशहूर 'शमशेर सिंह' वाले किरदार में हैं। अर्चना पूरन सिंह की जगह नवजोत सिंह सिद्धू कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपिल शर्मा और भारती सिंह दर्शकों को खूब हंसा रहे हैं। चैनल का ये वीडियो देख फैंस भी हैरान हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma - फोटो : sony liv video
सोनी टीवी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'हंसी निकल जाएगी नॉन स्टॉप, जब कपिल शर्मा बनेंगे पुलिस इंस्पेक्टर। मिस मत कीजिए। द कपिल शर्मा शो इस वीकेंड रात 9.30 बजे।' चैनल ने वीडियो इस तरह शेयर किया है जिससे लग रहा है ये आज प्रसारित होगा लेकिन ऐसा नहीं है। यहां पुराने एपिसोड का ही वीडियो शेयर किया गया है।

4 of 5
द कपिल शर्मा शो में सूर्यवंशी की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कपिल के शो में आज अक्षय कुमार, कटरीना कैफ और रोहित शेट्टी फिल्म 'सूर्यवंशी' के प्रमोशन के लिए आएंगे। इस दौरान कपिल ने रोहित और अक्षय के साथ जमकर मस्ती भी की। सामने आए एक प्रोमो वीडियो में कपिल रोहित शेट्टी से कहते हैं कि 'सर, 'सिंघम' और 'सिंबा' में ऐसा क्या रह गया था जो आपको अक्षय पाजी को लेकर 'सूर्यवंशी' बनानी पड़ गई।' रोहित भी इसका मजेदार जवाब देते हैं और कहते हैं, 'आप फिल्म देख लीजिएगा, आपको जवाब मिल जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द कपिल शर्मा शो में सूर्यवंशी की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कपिल आगे कहते हैं कि, 'सर, लोग तो ऐसी बात भी कर रहे हैं कि 'सिंघम' और 'सिंबा' में जो भी पैसा कमाया है वो सब अक्षय पाजी ने 'सूर्यवंशी' के लिए ले लिया है।' इस पर रोहित कहते हैं कि, 'क्यों नहीं यार, ये लोग बहुत मेहनत करते हैं।'

अफेयर की खबरों के बीच चोरी छुपे डिनर पर निकले कटरीना-विक्की, कैमरा देखते ही ये था रिएक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें