फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की स्टार कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
‘पति पत्नी और वो दो’ का कलेक्शन घटा
बॉलीवुड फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने 15वें दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं 14वें दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 43.20 करोड़ रुपये हो चुका है। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वामिका गब्बी, सारा अली खान, रकुल प्रीत भी हैं।