फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूट खत्म होने के बाद भी हीरोइन को दबोचे रहा एक्टर, वो चीखी, 'क्या कोई कट बोलेगा ?'

Tue, 04 Apr 2017 09:31 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
किस्से शूटिंग के
कई बार कलाकार शूटिंग में इतना खो जाते हैं कि उन्हें कट बोले जाने का अंदाजा नहीं होता..वो अपने किरदार में इस कदर खो जाते हैं कि उससे बाहर निकलने में भी उन्हें कठिनाई होती है। कुछ ऐसा ही एक फिल्म में हुआ था जब विलेन अपने किरदार में ऐसा खोया कि हीरोइन असहज होकर चिल्ला उठी।
विज्ञापन

शूट खत्म होने के बाद भी हीरोइन को दबोचे रहा एक्टर, चीखी क्या कोई कट बोलेगा ?

2 of 5
किस्से शूटिंग के
फिल्म थी 'द गोल्ड मेडल' जिसमें फरियाल, जितेंद्र और प्रेमनाथ जैसे एक्टर थे। प्रेमनाथ उस वक्त फिल्मों में नेगेटिव किरदार भी निभाते थे और इस फिल्म में एक सीन के दौरान प्रेमनाथ को हीरोइन फरियाल के साथ जबरदस्ती करनी थी और सोफे पर लेटना था।
विज्ञापन

शूट खत्म होने के बाद भी हीरोइन को दबोचे रहा एक्टर, चीखी क्या कोई कट बोलेगा ?

3 of 5
किस्से शूटिंग के
लेकिन प्रेमनाथ पर बुरा किरदार इतना हावी हुआ कि वो असल में ही हीरोइन के साथ जबरदस्ती कर बैठे। 

शूट के दौरान प्रेमनाथ फरियाल को बांहों में जकड़े सोफे से लुढ़कते हुए कार्पेट पर आ गए। हीरोइन चौंक उठी क्योंकि वो स्क्रिप्ट में कहीं था ही नहीं। फरियाल को कुछ समझ नहीं आया। कई मिनट गुजर और शूट ऐसे ही चलता रहा...मजाल है कि निर्दशक ने कट कहा हो।

शूट खत्म होने के बाद भी हीरोइन को दबोचे रहा एक्टर, चीखी क्या कोई कट बोलेगा ?

4 of 5
किस्से शूटिंग के
कट बोलने के बजाय निर्देशक रवि नागाइच और जितेंद्र ये नजारा देख खूब चटखारे ले रहे थे और जोरों से हंस रहे थे। उन्हें हंसता देख फरियाल का गुस्सा चेहरे से लाल हो गया। हीरो फरियाल को अपनी बांहो से छोड़ने को तैयार नहीं था और ये लोग हंसे जा रहे थे। ये देख फरियाल गुस्से में खड़ी हुईं और चिल्लाईं, 'क्या कोई कट कहेगा ?'
विज्ञापन
विज्ञापन

शूट खत्म होने के बाद भी हीरोइन को दबोचे रहा एक्टर, चीखी क्या कोई कट बोलेगा ?

5 of 5
किस्से शूटिंग के
कट बोलने तक फरियाल का हाल बुरा हो चुका था, लेकिन प्रेमनाथ को कोई फर्क नहीं पड़ा। फरियाल इस सीन के बाद प्रेमनाथ के साथ काम करने से डर गईं जिसका खुलासा सालों पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें