फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के बाद अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर बनी फिल्म 'द गांधी मर्डर' को लेकर भी विवाद हो गया है। 'द गांधी मर्डर' नाम की इस फिल्म को मेकर्स ने भारत में रिलीज करने से मना कर दिया है। उनका आरोप है कि फिल्म को लेकर कुछ असमाजिक तत्व भारत में रिलीज ना करने की धमकी दे रहे हैं। जिसके चलते उन्हें ये फैसला लेना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
lakshmi r iyer
- फोटो : social media
'द गांधी मर्डर' की निर्माता लक्ष्मी आर. अय्यर ने का कहना है कि, "हमने 'द गांधी मर्डर' को भारत में रिलीज न करने का फैसला लिया है। भारत एक बड़ा बाजार है, और यहां हर तरह के लोग हैं। लेकिन कुछ असमाजिक तत्वों ने निर्माता और निर्देशक को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है।" इस वजह से फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
The Gandhi Murder
- फोटो : social media
लक्ष्मी आर. अय्यर ने जब पूछा गया कि धमकी देने वाले कौन लोग हैं तो इस पर उन्होंने कहा, "ये अनजान लोग हैं और अनजान नंबरों से काल करते हैं। धमकी देने वाले निर्माताओं के परिवार, अन्य कारोबार से अच्छी तरह परिचित हैं।" गौरतलब है कि 30 जनवरी 1948 को गांधी जी की नाथूराम गोडसे ने हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए महात्मा गांधी की मौत की सच्चाई को दिखाया गया है।
4 of 5
The Gandhi Murder
- फोटो : social media
इस मामले पर अय्यर ने आगे कहा, "केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने पिछले वर्ष इसे मंजूरी दे दी थी। यह किसी भी रूप में पक्षपातपूर्ण नहीं है। यदि भारतीय सच जानने के प्रति अधिक उत्सुक हैं, तो यह सही समय नहीं है।" बात करें फिल्म के कलाकारों की तो इसमें हॉलीवुड अभिनेता स्टीफन लैंग और दिवंगत अभिनेता ओम पुरी के अलावा अन्य कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।
यह फिल्म महात्मा गांधी की पुण्यतिथि यानी 30 जनवरी को सिनामघरों में रिलीज होगी। गौरतलब है कि महात्मा गांधी की हत्या के अलावा फिल्म में कई अन्य विवादित विषय को दिखाया गया है।