फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Grey Man: धनुष की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण

Tue, 26 Apr 2022 11:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म- द ग्रे मैन - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ सुपरस्टार धनुष जल्द ही फिल्म से द ग्रे मैन से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रह हैं। उनके फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच नेटफ्लिक्स ने उनके प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एंथनी और जो रूसो द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धनुष का पहला लुक साझा किया है। फिल्म में रेयान गोसलिंग, क्रिस इवांस, एना डी अरमास, रेगे-जीन पेज, जेसिका हेनविक, बिली बॉब थॉर्नटन और वैगनर मौरा भी हैं।
विज्ञापन

2 of 4
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम
नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से शेयर की गई फोटो में घनुष एक कार के ऊपर दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उनके चेहरे पर खून भी नजर आ रहा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'द ग्रे मैन में धनुष का पहला लुक।' धनुष के फर्स्ट लुक पर अब फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
एक्टर धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम
एक फैन ने कमेंट किया, 'पूरे भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण।' एक अन्य ने कहा, 'हमारा हीरो वापस आ गया है।' जबकि एक ने लिखा, "धनुष एक सुपरहीरो लैंडिंग पोज़ दे रहे हैं।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'वह हम सभी को गौरवान्वित करने वाले हैं।' यह फिल्म मार्क ग्रेनी के 2009 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है।
विज्ञापन

4 of 4
धनुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी एक फ्रीलांस हत्यारे और पूर्व सीआईए ऑपरेटिव कोर्ट जेंट्री (रेयान) के इर्द-गिर्द घूमती है। पिछले साल दिसंबर में धनुष ने एक इंटरव्यू के दौरान धनुष ने फिल्म के निर्देशक रूसो भाइयों की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें द ग्रे मैन में काम करने के बाद बहुत कुछ सीखने को मिला है। गौरतलब है कि धनुष को आखिरी बार 2022 की तमिल एक्शन फिल्म मारन में देखा गया था। इस फिल्म में मालविका मोहनन ने भी अभिनय किया था। कार्तिक नरेन द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म, डिज्नी + हॉटस्टार पर 11 मार्च को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें