फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द फैमिली मैन: मनोज बाजपेयी की 'पत्नी' से फ्लर्ट करना शरद केलकर को पड़ा भारी, मिल रही जान से मारने की धमकी

Sun, 04 Jul 2021 09:44 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शरद केलकर - फोटो : instagram
द फैमिली मैन 2 एक ऐसी सीरीज है जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। श्रीकांत हो या राजी या फिर जे.के हर किरदार ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। इस सीरीज के कई सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी यादें ताजा करते रहते हैं। बीते दिनों अरविन्द की भूमिका निभाने वाले शरद केलकर ने प्रियामणि के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें ये दोनों कैमरा की तरफ देखकर पोज कर रहें हैं। सीरीज में अरविंद को सुचि का दोस्त दिखाया गया है जो कि मनोज बाजपेयी (फैमिली मैन) की पत्नी हैं। मेकर्स ने एक थोड़ा सा हिंट ये भी दिया है कि अरविंद सुचि के साथ रिलेशनशिप में है।

अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने खुलासा किया है कि उन्हें अब धमकियां मिल रही हैं। शरद ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान जान से मारने की मिल रही धमकियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

2 of 5
शरद केलकर - फोटो : Social Media

शरद ने बताया कि सीरीज में श्रीकांत और सूची के बीच में आने के लिए प्रशंसकों द्वारा धमकियां मिल रही हैं। शरद केलकर और प्रियामणि दोनों ही इस सीरीज के पहले और दूसरे पार्ट का हिस्सा रहें हैं। शरद ने 'अरविन्द' का तो प्रियामणि ने 'सुचित्रा' की भूमिका निभाई। प्रियामणि शो में श्रीकांत की पत्नी बनी हुईं हैं और शरद केलकर की बहुत अच्छी दोस्त हैं। अरविन्द के साथ सुचित्रा स्कूल में पढ़ाती थी, वही से इनकी दोस्ती की शुरुआत होती है। 

विज्ञापन

3 of 5
शरद केलकर - फोटो : Instagram
लेकिन बाद में शरद अपनी नौकरी छोड़कर खुद की एक कंपनी खोलते हैं, जिसमें सुचित्रा भी उन्हें ज्वाइन करती है। अपनी कंपनी की एक मीटिंग के लिए ये दोनों लोनावला जाते हैं, देर रात होने की वजह से ये दोनों एक होटल लेकर वही पर रुक जाते हैं। वहां इनके बीच क्या होता है ये सीरीज में नहीं दिखाया गया है। बस आगे यही दिखाया गया कि लोनावाला से आने के बाद सुचित्रा अपनी नौकरी छोड़ देती है और उसके और श्रीकांत के रिश्ते में भी दूरियां बढ़ने लगती हैं।

4 of 5
शरद केलकर - फोटो : Instagram
हालांकि बाद में वो अपनी नौकरी पर वापस लौट आती है। इस सीरीज के तीसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सीरीज में काम करने के बाद शरद को कई नफरत भरे मैसेजेस मिल रहे हैं। इनमें जान से मारने की धमकियां भी शामिल हैं। इन मैसेजेस में कहा गया है कि अरविंद को सूची से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शरद केलकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक इंटरव्यू के दौरान शरद केलकर ने बताया कि ‘मुझे हर दिन इस प्रकार के मैसेज मिलते हैं कि श्रीकांत और सूची के बीच मत आओ, वरना जान से मार देगें तुमको’। इसके अलावा शरद को और भी धमकियां मिलती है जिसकी वजह से वे इनके अब आदि हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें