फिल्म 'द भूतनी' में संजय दत्त और मौनी रॉय
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
दर्शकों को कैसी लगी फिल्म
दर्शकों ने एक्स पर 'द भूतनी' को लेकर अपनी राय शेयर की है। एक यूजर ने लिखा, 'अभी देखी और मुझे सुखद आश्चर्य हुआ, भूतनी के रूप में मौनी रॉय बहुत अच्छी लगीं और फिल्म का माहौल हल्का और मजेदार था। संजय दत्त की भूमिका एक मजेदार मोड़ थी, मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह इतने मजेदार होंगे! दोस्तों के साथ देखने लायक जरूर है', एक और यूजर ने लिखा, 'मौत से भी ज्यादा खौफ। धीमी गति से जलने वाली एक बेहतरीन फिल्म।' एक यूजर ने तो 'The Bhootnii' को 10 से 9 स्टार दिए।, एक और यूजर ने लिखा, 'द भूतनी- इस बात का सबूत है कि भूतों को भी बेहतर स्क्रिप्ट मिलनी चाहिए।', एक और यूजर ने लिखा, 'द भूतनी का लहजा इतना अनोखा है कि आपको समझ नहीं आता कि डरें या खुश हों, लेकिन किसी तरह यह काम करता है। कलाकारों ने पागलपन में वाकई दम दिखाया।'