shyam Benegal
आर्ट फिल्मों का जब नाम आता है, तो श्याम बेनेगल सबसे पहले जहन में आ जाते हैं। उन्होंने अंकुर, निशांत, मंथन, भूमिका, जुबैदा जैसी फिल्में दी हैं। श्याम बेनेगल के बारे में कहा जाता है कि वो पैसे के लिए नहीं कुछ अलग और अच्छा करने के लिए फिल्म बनाते हैं। उनकी इसी खूबी ने उन्हे निर्देशकों में ऊंचा मुकाम दिला रखा है।