शाहरुख सुहाना
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने दी खूबसूरत सलाह
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी इस फिल्म के जरिए एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने अपनी बेटी को बधाई देते हुए खूबसूरत सलाह दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटी के नाम एक पोस्ट लिखा, 'याद रखना कि आप कभी भी परफेक्ट नहीं होंगे, लेकिन जैसे आप हैं, अगर वैसे बने रहोगे तो उसके सबसे करीब रहोगे।' उन्होंने आगे कहा कि एक एक्टर के तौर पर दयालु बनें। आपका जो हिस्सा पर्दे पर पीछे छूट जाता है, वह हमेशा आपका रहेगा। मेरे बच्चे, अपने लंबा सफर तय किया है, लेकिन लोगों के दिल तक जाने का रास्ता अंतहीन है। आगे बढ़ो और जितना हो सके मुस्कुराओ। उन्होंने आखिर में लिखा, 'अब यहां लाइट, कैमरा और एक्शन होगा।' शाहरुख खान के पोस्ट पर बेटी ने प्यार जताते हुए कमेंट में लिखा, 'पापा, आपको प्यार।'