फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bosco Martis: बॉस्को ने की सुहाना की जमकर कर तारीफ, जानें कोरियोग्राफर ने किंग खान की लाडली के लिए क्या कहा?

Sat, 27 May 2023 08:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान, बॉस्को मार्टिस - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक बॉस्को मार्टिस ने शााहरुख खान की बेटी सुहाना खान की जमकर तारीफ की है। द आर्चीज में सुहाना के साथ काम करने वाले कोरियोग्राफर ने कहा कि किंग खान की बेटी ने सीखने का गुण अपने पिता से हासिल किया है। 
Sourav Ganguly Biopic: सौरभ गांगुली ने की फिल्ममेकर से मुलाकात, जानें कब शुरू होगी बायोपिक की शूटिंग?
विज्ञापन

2 of 5
बॉस्को मार्टिस - फोटो : सोशल मीडिया
23 साल की सुहाना लोकप्रिय अमेरिकी कॉमिक्स के किरदारों पर आधारित लाइव-एक्शन म्यूजिकल 'द आर्चीज' के साथ इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं। इसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। बॉस्को ने कहा कि युवा अभिनेत्री एक सुपरस्टार की बेटी होने का बोझ नहीं उठाती है और काम के प्रति उनका दृष्टिकोण सकारात्मक है। उन्होंने कहा, "मेरे लिए वह एक अपवाद हैं। काम से संबंधित किसी भी चीज के प्रति उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ता और दृष्टिकोण सकारात्मक है। वह इस बोझ के साथ नहीं आती है कि वह शाहरुख खान की बेटी हैं।"
Krishna Bhatt: विक्रम भट्ट के घर से इस दिन उठेगी बेटी कृष्णा की डोली, शादी की डेट और वेन्यू फाइनल
विज्ञापन

3 of 5
बॉस्को लेसली मार्टिस - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने आगे कहा, "उनका व्यक्तित्व स्पंज के जैसा है। वह चीजों को अवशोषित कर लगातार सीखती रहती हैं। यह एक कलाकार के लिए बहुत बड़ी बात है। मुझे लगता है कि उन्होंने इसे अपने पिता से सीखा है। यह शानदार है।" 
Alia Bhatt: आलिया के नाना नरेंद्र राजदान गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस ने रद्द की विदेश यात्रा

4 of 5
शाहरुख खान, बॉस्को - फोटो : Social media
बॉस्को और उनके कोरियोग्राफी पार्टनर सीज़र गोंजाल्विस ने शाहरुख के साथ "स्वदेस", "जब हैरी मेट सेजल", "रईस", "जीरो" और हाल ही में ब्लॉकबस्टर हिट "पठान" जैसी फिल्मों में काम किया है। "द आर्चीज" का निर्माण अख्तर और उनकी लंबे समय से सहयोगी रही रीमा कागती ने अपने प्रोडक्शन हाउस टाइगर बेबी के तहत किया है। फिल्म से दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा एक्टिंग की दुनिया में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। 
OMG2: ओटीटी नहीं पर्दे पर ही होगी 'ओह माय गॉड 2' की वापसी, अक्षय कुमार समेत लीड रोल में होंगे ये सितारे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉस्को-सीजर - फोटो : सोशल मीडिया
50 वर्षीय सीजर ने कहा कि उन्होंने 1950 के दशक में सेट की गई आगामी फिल्म के लिए तीन गानों को कोरियोग्राफ किया है। बता दें कि शुक्रवार की रात, आईफा रॉक्स समारोह में बॉस्को और सीजर ने "भूल भुलैया 2" के टाइटल ट्रैक के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार जीता। 
Stree 2: 'स्त्री 2' को लेकर राजकुमार राव ने कह दी बड़ी बात, बोले- दवाब में नहीं पूरी इमानदारी से बनाएंगे फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें