फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द एक्सीडेंटल प्राइम' मिनिस्टर का ट्रेलर रिलीज, बायोपिक पर कांग्रेस को हो सकती है आपत्ति

Thu, 27 Dec 2018 02:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
The Accidental Prime Minister
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में मनमोहन सिंह की भूमिका में हैं अनुपम खेर। फिल्म के ट्रेलर का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के चक्कर में अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं हो पा रहा था। हालांकि फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है।
विज्ञापन

2 of 6
Anupam Kher
ट्रेलर की शुरुआत में ही संजय बारू का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना कहते हैं, 'मुझे तो डॉ. साहब भीष्म जैसे लगते हैं। जिनमें कोई बुराई नहीं है पर फैमिली ड्रामा के विक्टिम हो गए हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि मनमोहन सिंह की भूमिका में अनुपम खेर जंच रहे हैं। उन्होंने इस किरदार को निभाने के लिए कितनी मेहनत की है ये ट्रेलर देखकर आपको पता चल जाएगा और ट्रेलर कितना दमदार है ये तो दर्शकों को ही तय करना है। फिलहाल आप यहां फिल्म का ट्रेलर देख सकते हैं।


 
विज्ञापन

3 of 6
the accidental prime minister
इससे पहले फिल्म होटल मिलन से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की क्लिपिंग हटवा देने वाले सेंसर बोर्ड ने एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलती जुलती शक्लों वाले कलाकारों के साथ पास कर दिया था। लेकिन इस ट्रेलर के रिलीज होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच विवाद शुरू हो सकता है क्योंकि फिल्म में कांग्रेस के भीतर की राजनीति, सोनिया गांधी और उनके परिवार पर निशाना साधा गया है और इसे सेंसर बोर्ड ने पास भी किया है।

4 of 6
The Accidental Prime Minister
फिल्म में मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर का किरदार निभा रही हैं दिव्या सेठ शाह। अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आएंगे राम अवतार भारद्वाज। इस फिल्म में प्रियंका गांधी के किरदार में अहाना कुमरा नजर आएंगी, जबकि राहुल गांधी का किरदार अर्जुन माथुर ने निभाया है। इस फिल्म की कहानी हंसल मेहता ने लिखी है। बता दें जिस किताब पर ये फिल्म बन रही है उसे लेकर काफी विवाद हुआ था और फिल्म बनाने को लेकर भी हंगामा हुआ था। 
विज्ञापन

5 of 6
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर
फिल्म को सुनील बोहरा प्रोड्यूस कर रहे हैं, सुनील बोहरा पर धोखाधड़ी के मामले देश की अलग अलग अदालतों में चलते रहे हैं। फिल्म के एक और प्रोड्यूसर अशोक पंडित हैं। अशोक पंडित अक्सर टीवी चैनलों पर भगवा ब्रिगेड का समर्थन करते नजर आते हैं। वहीं फिल्म के निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे जीएसटी फ्रॉड के एक बड़े मामले में गिरफ्तारी झेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
The Accidental Prime Minister
संजय बारू 2004 से 2008 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी कई अहम बातों का इसमें खुलासा किया है। संजय बारू ने अपनी किताब और उस पर बाद में दिए गए साक्षात्कारों में स्वीकार किया है कि उनकी किताब मनमोहन सिंह का 'मानवीकरण' करती है। वरना नई पीढ़ी तो उन्हें रोबोट या पत्थर की मूरत ही मान बैठती। फिल्म अगले साल 11 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें