दरअसल, बीते गुरुवार फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस ने इसे लेकर हंगामा खड़ा कर दिया है। उनका मानना है कि रिलीज करने से पहले कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं को ये फिल्म दिखानी चाहिए। ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेता पीएल पूनिया ने भी इसे बड़ी चाल बताया है।
लगातार हो रहे फिल्म के विरोध में अनुपम ने बोला था कि फिल्म का विरोध उसके हक में रहेगा क्योंकि इससे फिल्म की पब्लिसिटी ही होगी। उन्होंने आगे कहा कि जब साल 2014 में आई इस किताब का विरोध क्यों नहीं हुआ। अनुपम ने आगे बताया कि उन्होंने हाल ही में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्वीट पढ़ा था जिसमें उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बोला था।
बता दें कि फिल्म अगले साल 2019 के पहले महीने जनवरी की 11 तारीख को रिलीज होगी। फिल्म संजय बारू की किताब 'The Accidental Prime Minister' से गढ़ी गई है। फिल्म को विजय गुट्टे ने डायरेक्ट किया है। वहीं, एक्टर अक्षय खन्ना फिल्म में संजय बारू के किरदार में नजर आएंगे।