फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द एक्सीडेंटल'..ही नहीं इन विदेशी फिल्मों में भी दिखाया गया था पॉलिटिकल ड्रामा, नहीं हुआ था विवाद

Sun, 13 Jan 2019 07:48 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
hollywood
बीते शुक्रवार रिलीज हुई विवादित फिल्म 'द एक्सीडेंटल पाइम मिनिस्टर' को लेकर विरोध अभी थमा नहीं है। गौरतलब है कि लुधियाना और कोलकाता में विरोध के चलते फिल्म की स्क्रीनिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। फिल्म में पूर्व पीएम प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे अभिनेता अनुपम खेर भी अपने एक साक्षात्कार में कह चुके हैं। विदेशों में इस तरह की पॉलिटिक्ल ड्रामा फिल्में बन चुकी हैं जिसमें सिर्फ उनकी गुणवत्ता की बात की गई है लेकिन भारत में ऐसी फिल्मों पर विवाद खड़ा कर दिया जाता है। आइए जानते हैं...कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जो राजनीति पर फिल्माई गई हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
hollywood
लिंकन
अमेरिकन फिल्ममेकर स्टीवन स्पिलबर्ग ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन और उनकी राजनीति पर आधारित फिल्म 'लिंकन' निर्देशित की थी। फिल्म वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता डेनियल डे लेविस ने लिंकन की भूमिका अदा की थी। यह फिल्म भी किसी देश के शासक के कार्यकाल और उसकी पार्टी की कार्यविधियों पर आधारित थी। बता दें कि फिल्म में लिंकन का रोल करने वाले अभिनेता डेनियल ने ऑस्कर भी जीता था। 
विज्ञापन

3 of 9
hollywood
द किंग्स स्पीच
देश के राजनीतिक परिदृश्य पर आधारित फिल्म 'द किंग्स स्पीच' भी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। टॉम हूपर ने इस फिल्म को निर्देशित किया था। फिल्म में अभिनेता कॉलिन फर्थ ने शासक किंग जॉर्ज चतुर्थ की भूमिका अदा की थी। फिल्म में राजनीति के धरातल को दिखाने कोशिश की गई थी। बता दें कि फिल्म में शासक जॉर्ज हकलाने की समस्या से भी जूझता है जो बाद में  युद्ध और शांति पर दिए अपने जबरदस्त भाषण से आकर्षण का केंद्र बन जाता है। फिल्म वर्ष 2010 में रिलीज हुई थी।

4 of 9
hollywood
फिरोस्ट/निक्सन
वर्ष 2008 में रिलीज हुई निर्देशक रॉन हॉवर्ड की फिल्म फिरोस्ट/निक्सन (FROST/NIXON) भी रातनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित थी। बता दें कि फिल्म अमेरिका में वर्ष 1972 में हुए वॉटरगेट स्कैंडल के बाद ब्रिटिश पत्रकार डेविड फ्रोस्ट के अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन संग सिलसिलेवार किए साक्षात्कर को दिखाया गया है। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति इस स्कैंडल के बाद इंटरव्यू देने के लिए राजी भी हुए थे। इसके बाद से फिल्म की कहानी में सच और  झूठ को साबित करने के लिए दोनों के संघर्ष पर नजर डाली गई है। 
विज्ञापन

5 of 9
hollywood
डाउनफॉल
जर्मनी के मशहूर शासकों में एक रुडोल्फ हिटलर पर समय-समय पर कई फिल्में निर्देशित की गईं जिसमें वर्ष 2004 में आई फिल्म 'डाउनफॉल' भी शामिल है।  फिल्म का निर्देशन ऑलिवर हर्श्चबिगेल ने किया था। जिसमें हिटलर के युद्ध बंकर के आखिरी दिनों को दिखाया गया है। फिल्म में हिटलर की भूमिका में अभिनेता ब्रूनो गैंज नजर आए थे। यह एक थ्रीलर फिल्म थी। बता दें कि हिटलर की तानाशाही इतनी बढ़ गई थी। लोगों के लिए जीना मुश्किल हो गया था। 
विज्ञापन

6 of 9
hollywood
द क्वीन 
फिल्म 'द क्वीन' वर्ष 2006 में रिलीज हुई जो कि एक ब्रिटिश फिक्शनल ड्रामा फिल्म थी जो प्रिंसेस ऑफ वेल्स-डायना की मौत पर आधारित थी। बता दें कि 31 अगस्त वर्ष 1997 को डायना की मौत फ्रांस में कार क्रैश होने से हुई थी। फिल्म को स्टीफन फियर्स ने डायरेक्ट किया था और पीटर मॉर्गन ने फिल्म को लिखा था। फिल्म में हैलेन मिरैन ने क्वीन एलिजाबेथ द्वितिय की भूमिका निभाई थी। फिल्म डायना की सड़क हादसे में हुई मौत के इर्द-गिर्द ही घूमती है। बता दें कि फिल्म क्वीन का किरदार करने पर अभिनेत्री हैलेन ने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया था।
विज्ञापन

7 of 9
hollywood
इनविक्टस 
वर्ष 2009 में आई इनविक्टस एक अमेरिकन-साउथ अफ्रीकन बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसे क्लिंट ईस्टवूड ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन और मैट डैमन मूख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी जॉन कॉर्लिन की किताब 'प्लेयिंग दा एनेमी-नेलसन मंडेला एंड द गेम मेड ए नेशन' से उठाई गई थी। फिल्म में नेलसन का किरदार अभिनेता मॉर्गन ने निभाया था। वहीं, मैट ने साउथ अफ्रीका की रग्बी टीम के कप्तान की भूमिका निभाई थी। फिल्म में साल 1995 मे हुए रग्बी वर्ल्ड कप को दिखाया था जिसमें नस्लभेद को जड़ से मिटाने का बड़ा संदेश दिया गया था। फिल्म को उनके देश में खूब सराहा गया था।

8 of 9
hollywood
डब्ल्यू
वहीं, देश के राजनीति और उसकी सत्ता  पर आधारित फिल्म 'डब्ल्यू' भी बनाई गई थी। फिल्म को ऑलिवर स्टॉन ने डायरेक्ट किया था जो उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति पर तीसरी और आखिरी फिल्म थी। इसकी शुरुआत उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की साजिशन हत्या से की थी जिसके बाद पूर्व राष्ट्पति रिचर्ड निक्सन के ब्रिटिश पत्रकार फिरोस्ट संग इंटरव्यू पर आधारित फिल्म फिरोस्ट/निक्सन बनाई थी। आखिर में डब्ल्यू में जो कि दो पिछली फिल्मों से बहुत पारंपरिक है। इस फिल्म में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन बुश के कार्यकाल पर नजर डाली गई है। फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

9 of 9
hollywood
गेम चेंज
आखिर में बात करेंगे एचबीओ पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'गेम चेंज' की। फिल्म जॉन मैकेन के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (2008) के चुनाव अभियान पर आधारित थी। फिल्म को जे रॉच ने डायरेक्ट किया था।  फिल्म में  अमेरिकन राजनीतिक पर्सनैलिटी साराह लुईस पालिन का किरदार अभिनेत्री जुलियाने मूरे ने निभाया था। इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म को लेकर देश में किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें