केजीएफ चैप्टर 2 से खतरनाक विलेन अधीरा बने संजय दत्त का लुक सामने आया है। यह लुक काफी इंगेजिंग है और इसके बाद से लोगों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी अधिक बढ़ गयी है। पोस्टर में संजय दत्त ने सिर पर एक कपड़ा बांधा हुआ है जिसे उन्होंने अपने चेहरे पर भी लपेट रखा है, उनकी सिर्फ आंखें नजर आ रही हैं। खैर ये पहली बार नहीं है जब किसी विलेन के लुक ने फैंस को हैरान किया हो। आइए आपको दिखाते हैं कुछ ऐसे ही विलेन के लुक।