Dia Mirza
- फोटो : file photo
दीया मिर्जा ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में ढेर सारी बाते कीं। दीया मिर्जा ने अपने सौतेले के पिता के बारे में कहा, 'एक बच्चे के रूप में मुझे याद है कि मेरे माता-पिता दोनों किस तरह के संघर्ष कर रहे थे और एक साथ ना रहने का समाधान खोज ढूंढ रहे थे। वह दोनों एक-दूसरे की बहुत देखभाल करते थे, वह एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन एक साथ नहीं रह सकते थे, क्योंकि वह जिंदगी से अलग चीजें चाहते थे और कभी-कभी, ऐसा होता है।