'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' दोनों ही फिल्मों की कमाई में दूसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन, सवाल यह उठता है कि गिरावट के बावजूद अक्षय कुमार और अजय देवगन में से कौन किसपर भारी पड़ा? बता दें कि अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा की फिल्म 'राम सेतु' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'थैंक गॉड' को मात दी थी। जी हां, राम सेतु ने ओपनिंग डे पर थैंक गॉड से दोगुनी कमाई की थी। लेकिन, क्या दूसरे दिन भी ऐसा ही हुआ? आइए जानते हैं...