फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thank God: कम नहीं हो रहीं अजय देवगन की 'थैंक गॉड' की मुश्किलें, मध्य प्रदेश के नेता ने की बैन करने की मांग

Thu, 22 Sep 2022 03:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म 'थैंक गॉड' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है।
विज्ञापन
1 of 4
'थैंक गॉड' से सामने आया अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का पहला पोस्टर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म 'थैंक गॉड' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। दरअसल, फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही लोग लगातार इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में अब मध्य प्रदेश के एजुकेशन मिनिस्टर विश्वास सारंग ने फिल्म को लेकर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को एक पत्र लिखा है। केंद्रीय मंत्री को लिखे इस पत्र के जरिए उन्होंने फिल्म 'थैंक गॉड' को बैन कराने की मांग की है।

विज्ञापन

2 of 4
थैंक गॉड - फोटो : Social media
जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता और एजुकेशन मिनिस्टर विश्वास सारंग ने अनुराग ठाकुर को लिखे अपने पत्र में फिल्म में भगवान के रूप को गलत तरह से प्रदर्शित करने का आरोप लगाया है। यही वजह है कि अब इसके खिलाफ उन्होंने फिल्म को बैन करने की मांग की है। यह पहली बार नहीं है जब फिल्म को बैन करने  के लिए ऐसे आवाज उठाई गई है। इससे पहले कायस्थ समुदाय ने भी फिल्म के खिलाफ अपने विरोध जाहिर किया था। इतना ही नहीं फिल्म में भगवान को गलत तरह से प्रदर्शित करने पर 'थैंक गॉड' के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

3 of 4
थैंक गॉड - फोटो : Social media

मुरादाबाद से पहले बरेली में भी फिल्म को लेकर कायस्थ समाज ने नाराजगी जताई की थी। फिल्म को लेकर लंबे समय से विवाद जारी है। दरअसल, इस कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं। लोगों की मानें तो फिल्म में हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया जा रहा है। लोगों के मुताबिक फिल्म में जिस तरह से चित्रगुप्त का विवरण किया गया है, वह गलत है। यही नहीं फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन करने के अलावा जौनपुर कोर्ट में केस भी दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन

4 of 4
थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो इंदर कुमार के निर्देशन में बनीं इस फिल्म का ट्रेलर इसी महीने नौ तारीख को जारी किया गया था। ट्रेलर सामने आने के बाद से ही इसको लेकर काफी हंगामा होने लगा था। दरअसल, इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन चित्रगुप्त बने हैं, जबकि एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा एक आम इंसान की भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अजय और सिद्धार्थ के अलावा इस फिल्म में नोरा फतेही और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें