फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thank God Box Office Collection Day 1: थैंक गॉड ने किया औसत प्रदर्शन, पहले दिन उम्मीद से भी कम रहा कारोबार

Tue, 25 Oct 2022 11:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
थैंक गॉड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा  और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' बॉक्स ऑफिस पर आखिरकार रिलीज हो गई है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का जिस दिन से ट्रेलर सामने आया था, यह उसी दिन से विवादों में घिर गई थी। लगातार सोशल मीडिया पर उठते विवादों के बावजूद फिल्म की टीम ने इसका प्रचार-प्रसार बढ़ चढ़ कर किया था। हालांकि, पहला दिन खत्म होने के बाद सामने आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म को दर्शकों का ज्यादा दर्शकों ज्यादा प्यार नहीं मिला है। अजय देवगन की 'थैंक गॉड' ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई करती दिखाई दी है। चलिए नजर डालते हैं फिल्म के पहले दिन के सामने आए शुरुआती आंकड़ों पर...
विज्ञापन

2 of 4
थैंक गॉड - फोटो : social media
अजय देवगन अभिनीत इस फिल्म का कॉन्सेप्ट एक दम अलग था, जो इसके पहले ट्रेलर से सी साफ हो गया था। लेकिन दर्शकों को फिल्म में दिखाए गए चित्रगुप्त और उनका यमलोक कुछ रास नहीं आया था, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर नेटिजन्स इसको बायकॉट करने की मांग कर रहे थे। इतना ही फिल्म के निर्देशक समेत इसके अभिनेताओं पर भी कई जगहों पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। इतना सब होने के बावजूद भी उम्मीद की जा रही थी कि अजय देवगन की इस फिल्म से ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन 'थैंक गॉड' इन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। पहले दिन की कमाई के सामने आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से तकरीबन 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने औसत कमाई की है। 
Photos Of The Day: साड़ी पहन शमा ने बांधा समां और आमना ने चलाया हुस्न का जादू, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

3 of 4
थैंक गॉड - फोटो : social media
सामने आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'थैंक गॉड' ने पहले दिन कुल 8 करोड़ 50 लाख रुपये का कारोबार किया है, जो उम्मीद से काफी कम है। बढ़िया स्टार कास्ट से सजी इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि यह पहले दिन 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। लेकिन 'थैंक गॉड' इस आंकड़े को छूने में नाकामयाब रही है। आपको बता दें, अजय देवगन का क्लैश अक्षय कुमार से होने वाला था। दरअसल, सिनेमाघरों में आज ही अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' भी रिलीज हुई है। ऐसे में इस क्लैश ने 'थैंक गॉड' और 'राम सेतु' दोनों ही फिल्मों की कमाई पर काफी प्रभाव डाला है।
Bollywood Gossips: जब दिलीप कुमार के गले की फांस बन गई थी यह फिल्म, फिर पीएम नेहरू ने संकटमोचक बन संभाली कमान
विज्ञापन

4 of 4
थैंक गॉड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'थैंक गॉड' की कहानी एक ऐसे आम आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रियल एस्टेट का बिजनेस करता है। अयान कपूर एक सफल बिजनेसमैन हैं, लेकिन वह काली कमाई में ज्यादा विश्वास रखता है। यह किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा निभा रहे हैं। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह अयान की पत्नी रूही का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं, जो एक ईमानदार पुलिस अफसर हैं। अयान की जिंदगी में कुछ ऐसा हो जाता है कि उसका सारा बिजनेस ठप पड़ जाता है। सिर पर कर्ज बढ़ता चला जाता है, यहां तक कि घर भी बेचने की नौबत आ जाती है। लेकिन इसी बीच अयान का एक्सीडेंट हो जाता है, इसके बाद ही अजय देवगन की एंट्री होती है। वह चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं। 
Thank God Review: बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने से चूकी फिल्म ‘थैंक गॉड’, हिंदी सिनेमा को लगा एक और ग्रहण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें