रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : Social Media
सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म में जहां एक आम आदमी अयान का किरदार निभा रहे हैं, वहीं अजय देवगन इसमें चित्रगुप्त की भूमिका में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत अयान के ऑफिस जाने से होती है। वह रास्ते में ही कार एक्सीडेंट का शिकार हो जाता है। लेकिन उसकी मौत नहीं होती है, वह जीवन और मृत्यु के बीच में फंस जाता है। वहां उसकी मुलाकात चित्रगुप्त से होती है, जो अपनी सभा में किसी राजा-महाराजा की तरह सिंहासन पर बैठा होता है। चित्रगुप्त को अपने पास पाकर अयान डर जाता है, लेकिन वह उसे बताता है कि उसकी मृत्यु नहीं हुई है। फिर चित्र गुप्त अयान को उसकी कमजोरियों, जैसे क्रोध, ईर्ष्या और वासना के बारे में याद दिलाता है। इसी दौरान अजय देवगन ने अपने डायलॉग्स और सिद्धार्थ ने अपने फेस एक्सप्रेशन्स से लोगों को खूब हंसाना चाहा, लेकिन दोनों की कॉमेडी फीकी सी लगी।