पिछले काफी दिनों से जहां फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा', 'रक्षा बंधन' और 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा था, वहीं अब वैसा ही गुस्सा लोगों में अजय देवगन की आगामी कॉमेडी फिल्म 'थैंक गॉड' को लेकर दिख रहा है। बीते दिनों सामने आए अजय देवगन स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर देख इसको लेकर भी सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग उठने लगी है। इतना ही नहीं फिल्म कानूनी पचड़ों में भी घिरती नजर आ रही है। यूपी के रहने वाले वकील हिमांशु श्रीवास्तव ने जहां जौनपुर कोर्ट में फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, वहीं आज ही हिंदू जनजागृति समिति ने भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के कारण इसे बैन करने की मांग की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विवादों में घिरी इस फिल्म का बजट क्या है? और इसकी स्टारकास्ट की फीस कितनी है? अगर नहीं तो आ हम इस रिपोर्ट में आपके ये सब बताने वाले हैं...