जोसेफ विजय अपने पिता एस ए चंद्रशेखर और मां शोभा संग
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
अभिनेता जोसेफ विजय तमिलनाडु के युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। हाल ही में उनके पिता एस ए चंद्रशेखऱ ने ये कहते हुए कि विजय को राजनीति में आना चाहिए, उनके नाम से एक राजनीतिक दल का पंजीकरण वहां करा लिया था। विजय ने इसका विरोध करेत हुए 11 लोगों के खिलाफ अदालत में मुकदमा कर दिया। विजय ने इस बारे में एक बयान जारी करते हुए ये भी कहा कि उन्होंने ऐसी किसी बात पर सहमति नहीं दी है और उनका नाम या फोटो का इस्तेमाल ऐसे किसी भी काम के लिए भीड़ इकट्ठी करने के लिए नहीं होना चाहिए। मुकदमे में विजय ने जिन 11 लोगों के नाम लिए हैं, उनमें उनके पिता एस ए चंद्रशेखर और मां शोभा के नाम भी शामिल बताया जा रहा है। विजय के नाम से पंजीकृत दल में जानकारी के मुताबिक एस ए चंद्रशेखऱ खुद महासचिव बने हैं, शोभा कोषाध्यक्ष हैं और उनके रिश्तेदार पद्मनामभन को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है। मामले की अगली सुनवाई 27 सितंबर को होनी है।