फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के दौरान घायल हुए साउथ सुपरस्टार अजित, सोशल मीडिया पर फैंस मांग रहे जल्द ठीक होने की दुआ

Wed, 19 Feb 2020 03:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अजित कुमार
साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार के फैंस के लिए बुरी खबर है। दक्षिण भारतीय फैंस के बीच थाला के नाम से मशहूर एक्टर अजित शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर #GetWellSoonTHALA टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Viswasam
फिल्म (वालीमाई) Valimai का एक एक्शन सीन सूट करते समय एक्टर को चोट लग गई। जानकारी के मुताबिक अजित बाइक स्टंट कर रहे थे तभी ये हादसा हुआ। हालांकि एक्टर ने ट्वीट कर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि चोट लगने के बावजूद अजित ने चेन्नई का शेड्यूल पूरा किया, लेकिन अजित ने शूटिंग से ब्रेक ले लिया और अगले शेड्यूल को जल्द ही हैदराबाद में शुरू करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
Ajith Kumar
बात करें अजित की तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1990 में आई एक तमिल फिल्म में छोटे से किरदार से की थी। एक्टिंग के अलावा अजित को कार रेसिंग में भी दिलचस्पी है। अजित ने साल 2004 में ब्रिटेन में आयोजित हुई फॉर्म्यूला सीजन 3 में बतौर फॉर्म्यूला 2 रेसर भाग लिया था। इस रेस में अजित ने तीसरा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन

4 of 4
Ajith Kumar
एक्टिंग और कार रेसिंग के अलावा अजित एक ट्रेंड पायलट भी हैं। वह फाइटर जेट तक चला सकते हैं। अजित कुमार की फैनफॉलोइंग की अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके फैन्स उनको प्यार से थाला (बॉस) कह कर बुलाते हैं। अजित अपने फैन्स के बीच केवल रोमांटिक हीरो ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन एक्शन हीरो की तरह भी बहुत मशहूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें