फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब फिल्मों में एक्टर्स पर भारी पड़े विलेन, आशुतोष राणा ने तो संजय दत्त से छीनी थी वाहवाही

Sat, 25 Apr 2020 09:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विलेन - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड में ऐसे कई अभनेता हैं, जो हीरो बनने का ख्वाब संजोकर यहां आए लेकिन किस्मत ने उन्हें विलेन बना दिया। लेकिन अपने अभिनय के दम पर इन्होंने विलेन का किरदार भी इतनी शिद्दत से निभाया कि फिल्म के हीरो भी इनके आगे फीके नजर आने लगे। आज हम आपको बता रहे हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही विलेन के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
आशुतोष राणा - फोटो : ट्विटर
मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव के रहने वाले आशुतोष राणा ने अपनी पहली ही फिल्म से ये साबित कर दिया कि उनका कोई सानी नहीं है। फिल्म दुश्मन से उन्होंने बॉलीवुड में पहचान बनाई। इस फिल्म में संजय दत्त और काजोल जैसे बड़े सितारे थे। फिल्म में उन्होंने साइको किलर का रोल किया था, जो इतना पॉपुलर हुआ कि आशुतोष एक दमदार विलेन के रूप में उभरने लगे। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर और स्क्रीन वीकली अवॉर्ड भी मिला। उनके द्वारा निभाया गया गोकुल पंडित का किरदार आज भी खूब याद किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
अमजद खान
शोले का गब्बर सिंह एक ऐसा विलेन था जिसके लोग दीवाने थे। जिसका एक एक डायलॉग लोगों की जुबान पर आज तक चढ़ा हुआ है। एक ऐसा विलेन जो हीरो से ज्यादा पॉपुलर था ही नहीं आज तक है। इस चरित्र को अमजद खान ने निभाया था। गब्बर ने हिंदी सिनेमा की खल-चरित्र को नया आयाम दिया। गब्बर के बाद हिंदी सिनेमा के दर्शकों ने विलेन के नए नजरिये से देखना शुरू किया।

4 of 7
अमरीश पुरी
हिंदी सिनेमा के मोगैंबो यानी की अमरीश पुरी को सबसे खूंखार विलेन कहा जाए तो इसमें दो राय नहीं होगी। अमरीश पुरी नकारात्मक भूमिकाओं को वो इस ढंग से निभाते थे कि एक वक्त ऐसा आया जब हिंदी फिल्मों में 'बुरे आदमी' के रूप में लोग उन्हें पहचानने लगे। हिंदी सिनेमा के इतिहास में मोगैंबो को उनका सबसे लोकप्रिय किरदार माना जाता है। उनके इस किरदार की वजह से फिल्म के हीरो का रोल बौना साबित हो गया।
विज्ञापन

5 of 7
प्राण
प्राण ने अपनी लाइफ का पहला रोल रामलीला में सीता के तौर पर किया था। जब प्राण फिल्मों में आए तो उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई। 1940 से लेकर 1990 तक सिनेमा जगत में खलनायकी का दूसरा नाम रहे प्राण कृष्ण सिकंदर यानी कि प्राण अपने दमदार अभिनय के लिए आज भी याद किए जाते हैं। प्राण अपने किरदार को इतनी शिद्दत से निभाते थे कि लोग उन्हें रियल लाइफ में भी बुरा आदमी ही समझते थे। प्राण का रुतबा ऐसा था कि 1960 से 70 के दशक में प्राण की फीस 5 से 10 लाख रुपए होती थी।
विज्ञापन

6 of 7
gulshan grover
साल 1980 में फिल्म ‘हम पांच’ के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने वाले गुलशन ग्रोवर ने 300 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। लेकिन कई फिल्मों में उनके विलेन के किरदार ने बड़े अभिनेताओं को भी पीछे कतार में खड़ा कर दिया। उन्होंने अपनी ज्यादातर फिल्मों में विलेन के दमदार रोल किए हैं, जिस वजह से उन्हें बॉलीवुड में ‘बैड मैन’ भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
alauddin khilji
फिल्म पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी की अहम और खलनायकी भूमिका को प्रभावी तरीके से निभाने वाले अभिनेता रणवीर ने अपने अभिनय से सभी को हैरान कर दिया था। फिल्म में सभी ने रणवीर सिंह के किरदार को इतना सराहा कि भविष्य में अगर अलाउद्दीन खिलजी की बात होगी तो लोग रणवीर सिंह को ही याद करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें