फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का-विराट रोम में मना रहे हनीमून, अब सानिया मिर्जा ने दोनों को दी ये खास सलाह

Sun, 17 Dec 2017 09:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
विराट और अनुष्का की शादी के बाद से उनकी चर्चा हो रही है। बॉलीवुड और खेलों से जुड़े सेलिब्रेटीज उन्हें लगातार बधाईयां दे रहे हैं। विराट-अनुष्का इन दिनों इटली के रोम शहर में हैं, जहां वो अपना हनीमून इंज्वॉय कर रहे हैं। इसी दौरान अब टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने विराट और अनुष्का की जोड़ी की तारीफ करते हुए उन्हें अद्भुत बताया है। 

पढ़ें: विराट के हनीमून की तस्वीर के सामने आया नवाजुद्दीन का बयान '...मैं फॉलोवन की पारी हूं'
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli
सानिया मिर्जा ने दोनों को ट्विटर पर बधाई दी। कोलकाता में उन्होंने कहा कि यह कमाल की बात है कि विराट और अनुष्का दोनों काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं, अब वो शादी के बंधन में बंधे हैं तो इससे अच्छी क्या बात हो सकती है। उन्होंने कहा कि, मैं दोनों को निजी तौर पर जानती हूं। एक साथ वो दोनों कमाल के हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का ने मीडिया से बचते हुए इटली में शादी की। सानिया मिर्जा ने कहा कि भले ही अभी तक वो मीडिया से बचते आ रहे हैं लेकिन एक समय पर उन्हें मीडिया का सामना करना होगा। सानिया ने दोनों को सही तरह से मीडिया का सामना करने की सलाह दी।

4 of 5
सानिया ने कहा कि बड़े लोगों की शादियों में थोड़ी जटिलता होती है। उन्हें मीडिया और बाहरी दुनिया के लोगों से भी निपटना होता है और ये आसान नहीं है। सानिया ने कहा कि उन्हें यहां मीडिया के बारे में पता था इसलिए वो इटली गए हालांकि इससे बचा नहीं जा सकता उन्हें मीडिया का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सानिया मिर्जा से जब विराट और अनुष्का के रिसेप्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में नहीं पता। मैं उस समय देश में नहीं रहूंगी। उस दौरान मैं दुबई में रहूंगी। बता दें कि बता दें कि विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें