फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के इकलौते एक्टर हैं सलमान, जिनके नाम पर दर्ज ये 10 बड़े रिकॉर्ड कोई तोड़ न पाया

Fri, 06 Apr 2018 06:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Salman Khan
जोधपुर कोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान के फैंस निराश है। वहीं बॉलीवुड के लिए भी सलमान का जेल जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। सलमान के जेल जाने से जहां एक ओर इंडस्ट्री में तहलका मच गया है तो वहीं बड़े-बड़े बजट की फिल्में लटक गई है। बॉलीवुड में सलमान खान को टाइगर कहा जाता है ऐसा इसलिए क्योंकि वह इंडस्ट्री के इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिनकी फिल्में सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती हैं। तो चलिए आज आपको सलमान खान के 10 ऐसे रिकॉर्ड बताते हैं जिसे आप शायद नहीं जानते होंगे। 
विज्ञापन

2 of 9
tiger zinda hai
सलमान खान की फिल्म हमेशा ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती है। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने 300 करोड़ के पार कमाई की थी। सलमान की अब तक 12 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं और 'टाइगर जिंदा है' 12वीं फिल्म है। 
विज्ञापन

3 of 9
tiger zinda hai
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का ट्रेलर 6 नवंबर 2017 को रिलीज हुआ था। महज 24 घंटे के अंदर ही इसे 2 करोड़ 90 लाख लोगों ने देखा, 480 हजार लोगों ने लाइक किया तो वहीं 250 हजार लोगों ने शेयर किया था। 

4 of 9
tiger zinda hai
'टाइगर जिंदा है' ने ओपनिंग के पहले तीन दिन में ही 114 करोड़ की कमाई कर ली। इसी के साथ ही पहली हिंदी फिल्म बन गई जिसने 3 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इससे पहले 'सुल्तान' ने 3 दिन में 105 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
विज्ञापन

5 of 9
Tiger Zinda Hai
'टाइगर जिंदा है' ने पहले दिन में ही 45 करोड़ करोड़ की कमाई कर ली थी। इससे पहले साउथ की फिल्म 'बाहुबली 2' ने पहले दिन में 46 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसी के साथ 'बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा की पहले दिन में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी थी तो वहीं 'टाइगर जिंदा है' फिल्म दूसरी।
विज्ञापन

6 of 9
Tiger Zinda Hai
सलमान की ये फिल्म 'एक था टाइगर' की फ्रेंचाइजी है। अभी तक किसी फ्रेंचाइजी फिल्म ने इतनी जबरदस्त ओपनिंग नहीं की है। लेकिन 'टाइगर जिंदा है' ने पहले ही दिन 34 करोड़ रुपए कमाकर रिकॉर्ड कायम कर दिया। हिंदी फिल्मों में साल 2017 की हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड फिल्म बन गई है। इसके अलावा सबसे ज्यादा तेजी से 100 करोड़ रुपए कमाने का रिकॉर्ड भी 'टाइगर' ने अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन

7 of 9
salman khan
बॉलीवुड के दबंग खान ने लगातार एक के बाद एक 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। इन फिल्मों में 2012 में एक था टाइगर, 2014 में किक, 2015 में बजरंगी भाईजान, 2016 में सुल्तान और 2017 में रिलीज 'टाइगर जिंदा है' फिल्म शामिल है। 

8 of 9
Salman Khan
सलमान खान की इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। वीकेंड पर 'बाहुबली' फिल्म ने 247 करोड़ की कमाई कर पहला स्थान हासिल किया।  सुल्तान 229.16 करोड़ की कमाई करके दूसरे स्थान पर काबिज हुई। वहीं 'टाइगर जिंदा है' फिल्म पहले वीकेंड पर 216.04 करोड़ की कमाई कर साल की तीसरी वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन

9 of 9
salman khan
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' हाईएस्ट बॉलीवुड ग्रॉसर और फ्रेंचाइजी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 'बाहुबली' के बाद सबसे ज्यादा पसंदीदा फिल्म बन गई। सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है तेजी से 150 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें