फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर जानिए उस एक्टर के 10 यादगार किरदारों की कहानी जो आपको करेगी हैरान

Thu, 21 Feb 2019 09:55 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Om Prakash - फोटो : social media
बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर जिसकी कॉमेडी किसी भी रोते को हंसा सकती है और अगर उसने पर्दे पर कोई सीरियस रोल कर दिया तो दर्शक अपने आंसू रोक नहीं सकते। हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ओम प्रकाश की। 19 दिसम्बर 1919 को पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे ओमप्रकाश का पूरा नाम ओम प्रकाश छिब्बर है। उन्होंने बॉलीवुड की सैकड़ों हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। 21 फरवरी 1998 को 78 साल की उम्र में ओम प्रकाश हम सभी के बीच से विदा हो गए। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर जानिए 10 हिट फिल्मों में उनके यादकार किरदारों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
namak halaal - फोटो : social media
नमक हलाल
बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले ओम प्रकाश का फिल्मी करियर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा। उन्होंन अपने करियर की पहली फिल्म साल 1950 में आई ‘दासी’ से किया था। लेकिन 'नमक हलाल' फिल्म में ओमप्रकाश का किरदार सबसे यादगार माना जाता है। प्रकाश मेहरा निर्देशन में बनी और 1982 में रिलीज हुई नमक हलाल फिल्म में ओमप्रकाश ने अमिताभ बच्चन के दादा दशरथ सिंह रोल अदा कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इस फिल्म में दशरथ ने एक अलग स्तर की कॉमेडी उस जमाने के टॉप सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के अपोजिट करके दिखाई थी। इस फिल्म में इनका रोल आज भी याद किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 11
Om Prakash - फोटो : social media
लावारिस
1981 में प्रकाश मेहरा के प्रोडक्शन और डायरेक्शन में बनी 'लावारिस' फिल्म में ओम प्रकाश एक बार फिर महानायक अमिताभ बच्चन के अपोजिट नजर आए और फिल्म सुपर-डुपर हिट  हो गई। इस फिल्म में ओम प्रकाश ने डॉ. गोयल का किरदार निभाया था। हालांकि इस फिल्म में ओम प्रकाश को ज्यादा बड़ा रोल नहीं मिला लेकिन कुछ सीन में ही ओम प्रकाश की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 
 

4 of 11
om prakash in roti - फोटो : social media
रोटी
मनमोहन देसाई के निर्देशन में 1974 में आई फिल्म 'रोटी' में ओम प्रकाश उस जमाने के स्टार रहे राजेश खन्ना के अपोजिट बड़े पर्दे पर देखे गए। इस फिल्म में भी ओम प्रकाश ने अपने रोल से एक अलग तरह के अभिनय को जीवंत कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 11
om prakash in howrah bridge - फोटो : social media
हावड़ा ब्रिज
1958 में आई 'हावड़ा ब्रिज' फिल्म में टांगे वाले का रोल अदाकर ओमप्रकाश ने एक्टिंग की एक अलग इबारत लिखी। अशोक कुमार और मधुबाला के साथ उन्होंने श्यामू टांगेवाला (टोंगा ड्राइवर) का रोल किया। हिंदी सिनेमा के 60 के दशक में 'सुनो जी ये कलकत्ता है' गीत काफी लोकप्रिय हुआ था।  
विज्ञापन

6 of 11
Om Prakash - फोटो : social media
दस लाख
1966 में आई 'दस लाख' फिल्म में ओम प्रकाश रोमांटिक गाने में एक्टिंग करते हुए पहली बार देखे गए। इस फिल्म के लिए ओमप्रकाश को सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। ओम प्रकाश ने इस फिल्म में एक बड़े परिवार के दुखी पिता की भूमिका निभाई, जो 10 लाख रुपये की लॉटरी खुलने के बाद भी वो रकम संभाल नहीं पाता। खराब निर्णय लेने में वह ठग जाता है। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहा गया। 
विज्ञापन

7 of 11
Om Prakash - फोटो : social media
पिया जाने
1966 में आई फिल्म 'पिया जाने' में ओम प्रकाश ने किशोर कुमार, शशि कपूर और महमूद के साथ एक्टिंग की थी। इस फिल्म से महमूद हिट हुए लेकिन एक अवार्ड समारोह में महमूद ने 'पिया जाने' फिल्म से मिली अपनी सफलता का पूरा श्रेय ओम प्रकाश को दिया। महमूद ने कहा था कि ओम प्रकाश की मदद से ही उन्होेंने अपने करियर की सबसे बेहतरीन एक्टिंग की थी। 

8 of 11
om prakash in padosan - फोटो : social media
पड़ोसन
1968 में आई फिल्म 'पड़ोसन' में ओमप्रकाश ने ऐतिहासिक रोल अदा किया था। इस फिल्म में ओम प्रकाश सुनील दत्त को प्रेम शास्त्र पढ़ाते हुए नजर आए थे। ओम प्रकाश ने सुनील दत्त के मामा का रोल इस फिल्म में किया था। 
 

9 of 11
om prakash in buddha mil gaya - फोटो : social media
बुड्ढा मिल गया  
1971 में आई फिल्म 'बुड्ढा मिल गया' में ओम प्रकाश को अहम किरदार मिला था। इस फिल्म में ओम प्रकाश करोड़पति बिजनेसमैन बने थे। इस टिपिकल रोल को करने के लिए उस जमाने में कोई तैयार नहीं हो रहा था क्योंकि इस रोल को अलग-अलग तरीकों से करना था लेकिन ओमप्रकाश ने करोड़पति के रोल की पूरी जिम्मेदारी उठा ली थी। 

10 of 11
om prakash actor - फोटो : file photo
चुपके-चुपके  
1975 में आई फिल्म 'चुपके-चुपके' में ओम प्रकाश ने राघवेंद्र शर्मा का कैरेक्वटर रोल प्ले किया था। धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के कॉम्बिनेशन में ओमप्रकाश ने अपने कॉमेडी किरदार से जबरदस्त तड़का लगा दिया था।  
विज्ञापन

11 of 11
golmaal - फोटो : social media
गोलमाल
1979 में आई फिल्म 'गोलमाल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। बेहतरीन गीतों से सजी ये फिल्म अमोल पालेकर के करियर की सबसे हिट और जानदार फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी ने ओम प्रकाश को फाइनल सीन ऑफर किया था। जिसे ओमप्रकाश ने बखूबी निभाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें