एक विलेन के तौर पर अपने करियर की शुरूआत करने वाले एक्टर विनोद खन्ना ने अपनी लाइफ में हर किरदार का स्वाद चखा। वो उन सितारों में शामिल रहे जिन्होंने अपने दौर की हर टॉप एक्ट्रेस के साथ काम किया। माधुरी दीक्षित से लेकर श्रीदेवी और डिंपल कपाड़िया तक के साथ उनकी जोड़ी को खूब सराहा गया।
एक नजर उन हीरोइनों पर जिनके साथ विनोद खन्ना की जोड़ी ने कमाल दिखाया।
विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित की जोड़ी निर्माता-निर्देशकों की फेवरेट जोड़ी हुआ करती थी। फिल्म 'दयावान' में दोनों की केमेस्ट्री को खूब सराहा गया। इस फिल्म में उनके एक इंटीमेट सीन ने तो खूब खलबली मचाई। दोनों की जोड़ी ने तीन फिल्मों में काम किया, जिनमें 'दयावान' के अलावा 'महासंग्राम' और 'जमीन' शामिल हैं।
ये भी पढें - इन 15 सुपरहिट फिल्मों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे विनोद खन्ना
विज्ञापन
2 of 10
डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया के साथ विनोद खन्ना ने पांच फिल्मों में काम किया। इनमें 'खून का कर्ज', 'बंटवारा', 'आखिरी अदालत', 'लेकिन', 'मार्ग' और 'लीला' जैसी फिल्में शामिल हैं। दोनों जिस भी फिल्म में साथ आए उसमें कमाल ही किया। फिल्म 'दबंग' में दोनों ने पति-पत्नि का किरदार निभाया और उसे भी काफी पसंद किया गया।
ये भी पढें - इस तस्वीर ने खोला था विनोद खन्ना की बीमारी का राज, फैंस तक हिल गए थे
विज्ञापन
3 of 10
श्रीदेवी
श्रीदेवी के साथ विनोद खन्ना ने 'पत्थर के इंसान', 'फरिश्ते' और 'चांदनी' में काम किया।
4 of 10
अनीता राज
विनोद खन्ना ने अनीता राज के साथ भी काम किया। दोनों फिल्म 'सत्यमेव जयते' में साथ नजर आए।
विज्ञापन
5 of 10
अमृता सिंह
वहीं अमृता सिंह के साथ विनोद खन्ना ने तीन फिल्मों में काम किया। इनमें 'सीआईडी', 'बंटवारा' और 'धरम संकट' जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
6 of 10
हेमा मालिनी
जिस हीरोइन के साथ विनोद खन्ना ने सबसे ज्यादा काम किया वो हैं हेमा मालिनी। हेमा मालिनी के साथ विनोद खन्ना ने 13 फिल्मों में काम किया, जिनमें 'पत्थर और पायल', 'कुंआरा बाप', 'हाथ की सफाई', 'मीरा', 'द बर्निंग ट्रेन', 'कुदरत', 'राजपूत', 'रिहाई', 'लेकिन', 'मार्ग', 'हिमालय पुत्र' जैसी कई और फिल्में शामिल हैं।
ये भी पढें - जब विनोद खन्ना के पिता ने उन पर तान दी थी बंदूक...
विज्ञापन
7 of 10
शबाना आजमी
हेमा मालिनी के बाद जिस एक्ट्रेस के साथ विनोद खन्ना ने सबसे ज्यादा फिल्मों में काम किया वो हैं शबाना आजमी। शबाना के साथ विनोद खन्ना की जोड़ी 10 फिल्मों में बनीं और सभी में उनके अलग अंदाज को काफी पसंद किया गया।
ये भी पढें - फिल्में छोड़ संन्यासी बन गए थे विनोद खन्ना, कमबैक भी रहा जानदार
8 of 10
जया प्रदा
जया प्रदा के साथ भी विनोद खन्ना की जोड़ी बनी। दोनों ने 'इंसानियत के देवता' 'फरिश्ते' और 'इंसाफ कौन करेगा' जैसी फिल्मों में साथ काम किया।
9 of 10
रीना रॉय
रीना रॉय भी उन खुशकिस्मत हीरोइनों में शुमार रही हैं जिन्हें विनोद खन्ना के साथ काम करने का मौका मिला। रीना रॉय के साथ विनोद खन्ना ने तकरीबन पांच फिल्मों में काम किया।
जीनत अमान के साथ विनोद खन्ना की जोड़ी ने तो जैसे कहर ही ढा दिया था। दोनों की जोड़ी को फिल्म 'कुर्बानी' में काफी पसंद किया गया। इसके अलावा दोनों ने तीन और फिल्मों में साथ काम किया।
ये भी पढें - माधुरी दीक्षित भी विनोद खन्ना के नशे में बहक गईं थी...