फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क पर कपड़े उतारने वाली एक्ट्रेस का खुलासा, 'स्टूडियो बुलाता था प्रोड्यूसर का बेटा और फिर..'

Tue, 10 Apr 2018 11:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्री रेड्डी
कुछ दिन पहले तेलुगू फिल्म की एक्ट्रेस श्री रेड्डी सड़क पर कपड़े उतारकर चर्चा में आ गई थीं। ऐसा कर उन्होंने फिल्म ‌इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का विरोध किया था। अब उन्होंने एक प्रोड्यूसर के बेटे पर स्टूडियो में जबरदस्ती सेक्स के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

2 of 6
श्री रेड्डी
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में श्री रेड्डी ने कहा, 'मैं एक पीड़ित हूं, एक फिल्म निर्माता के बेटे ने स्टूडियो में मेरा इस्तेमाल किया। स्टूडियो सरकारी है जो कि उस लड़के को दिया गया है।' श्री रेड्डी ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर सरकार स्टूडियो क्यों दे रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
श्री रेड्डी
वो आगे कहती हैं, 'वह मुझे स्टूडियो में ले जाया करता था और मेरे साथ सेक्स करता था। वह तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले एक फेमस निर्माता का बेटा है। वह मुझे स्टूडियो आने के लिए कहता था और मैं कहती थी कि मैं केवल बात करने आऊंगी, न कि किसी सेक्सुअल एक्ट के लिए। लेकिन वहां पहुंचने के बाद वह मुझ पर दबाव बनाता था।'

4 of 6
श्री रेड्डी
श्री रेड्डी ने बताया कि स्टूडियो का इस्तेमाल ‌एक्ट्रेस का शोषण करने के लिए होता था। 'सेक्स के लिए स्टूडियो सबसे सुरक्षित जगह होती है। बड़े निर्देशक, निर्माता और एक्‍टर स्टूडियो को जिस्मफरोशी के अड्डे की तरह इस्तेमाल करते हैं। वे रेड लाइट एरिया की तरह होते हैं। बिना इजाजत कोई अंदर नहीं आ सकता। पुलिस भी चेक नहीं करती।'
विज्ञापन

5 of 6
sri reddy
बता दें कि श्री रेड्डी ने 7 अप्रैल को कास्टिंग काउच का मामला उठाते हुए मीडिया के सामने तेलुगू फिल्म चैम्बर ऑफ कॉमर्स के बाहर कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया था। श्री रेड्डी के इस तरह सार्वजनिक जगह पर कपड़े उतारने के बाद पुलिस ने उन पर मामला दर्ज कर लिया है। श्री रेड्डी पर राम गोपाल वर्मा का बयान भी आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sri reddy
राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि श्री रेड्डी एक नेशनल सेलेब्रिटी बन गई हैं। उन्होंने लिखा, "श्री रेड्डी नेशनल सेलेब्रिटी बन गई है...मुंबई में लोग पवन कल्याण (साउथ के सुपरस्टार) तक को नहीं जानते लेकिन वह भी श्री रेड्डी के बारे में बात कर रहे हैं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें