फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन से इतनी टूट गई ये टीवी एक्ट्रेस, पंखे से लटक कर दी जान

Wed, 06 Feb 2019 01:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नागा झांसी
तेलुगू एक्ट्रेस नागा झांसी (Naga Jhansi) ने बुधवार को हैदराबाद स्थित अपने घर में आत्महत्या (Suicide) कर ली। नागा झांसी का शव पंखे से लटका हुआ मिला। नागा ने आत्महत्या क्यों की इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। नागा के आत्महत्या की खबर से तेलुगू टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
विज्ञापन

2 of 4
नागा झांसी
पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त नागा से आत्महत्या की उस वक्त वह अपने घर पर अकेली थीं। काफी देर बाद जब उनके भाई दुर्गा प्रसाद आए तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। काफी देर से अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद घबराहट में उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा। जैसे ही वह अंदर पहुंचे तो नागा का शव पंखे से झूल रहा था।
विज्ञापन

3 of 4
नागा झांसी
आनन फानन में एक्ट्रेस की बॉडी को गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पंजगट्टा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज की गई है। बता दें कि आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले की रहने वाली नागा झांसी ने मां टीवी पर आने वाले 'पवित्र बंधन' के अलावा कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। वह पिछले कुछ महीनों से ब्यूटी पार्लर चला रही थीं।
विज्ञापन

4 of 4
नागा झांसी
नागा झांसी के रिश्तेदारों की मानें तो वह एक लड़के से प्यार करती थीं और वह कुछ समय से नागा को इग्नोर कर रहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थीं। लोगों को शक है कि प्यार में धोखा मिलने के कारण नागा ने सुसाइड कर लिया हो। फिलहाल, उनका मोबाइल सीज कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें