फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP में पीछे छूटा कपिल का शो तो शिल्पा शिंदे को मिली रेप की धमकी, ये हैं टीवी की 5 बड़ी खबरें

Wed, 27 Feb 2019 04:12 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kapil Sharma Shilpa Shinde - फोटो : file photo
'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
Palak Tiwari Shweta - फोटो : file photo
श्वेता तिवारी की बेटी जल्द कर सकती हैं टीवी में डेब्यू
टेलीविजन इंडस्ट्री में एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकीं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक जल्द ही टीवी पर डेब्यू करने वाली हैं। पिंकविला वेबसाइट के अनुसार सूत्रों की मानें तो पलक 'ये रिश्ते हैं प्यार के' सीरियल में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि इस शो में पलक का छोटा सा केमियो होगा।
विज्ञापन

3 of 6
The Kapil Sharma Show - फोटो : file photo
TRP में नंबर वन बना 'कसौटी' 
ऑनलाइन टीआरपी लिस्ट में काफी कुछ ऐसा पहली बार हुआ है जो पहले कभी नहीं हुआ था। कई ऐसे शो रहे जो अभी तक टॉप पर नहीं पहुंच पाए थे लेकिन इस हफ्ते ऐसा करने में कामयाब रहे। कपिल शर्मा और 'नागिन 3' जैसे शोज इस हफ्ते लिस्ट में पीछे रह गए। टीआरपी में पहले नंबर की बात करें तो एकता कपूर का सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' रहा, जबकि  'नागिन 3' इस हफ्ते दूसरे नंबर पर रहा। 

4 of 6
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धू के बयान का समर्थन करने पर शिल्पा को मिली रेप की धमकी 
पुलवामा हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के बयान का समर्थन कर शिल्पा शिंदे को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। शिल्पा ने सिद्धू के बयान को सही ठहराते हुए पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करने के फैसले को गलत बताया था। हाल में शिल्पा ने ये आरोप लगाया कि इस बयान के बाद उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
Rohit Suchanti Srishty Rode - फोटो : file photo
रोहित सुचांती ने सृष्टि रोडे को किया प्रपोज
रियलिटी शो 'बिग बॉस' से सृष्टि रोडे और रोहित सुचांती की दोस्ती चर्चा में आ गई थी। शो के दौरान रोहित के बर्ताव से घरवालों को हमेशा लगा कि रोहित सृष्टि को पसंद करते हैं। रोहित ने इस बात को कभी भी 'बिग बॉस' के दौरान नहीं कहा जिसके पीछे की वजह सृष्टि की पहले से ही हो चुकी सगाई थी। सृष्टि की सगाई टूटने के बाद रोहित ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने दिल की बात खुलेआम कह दी। रोहित की इस बात का जवाब उन्हें टेलीविजन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chahatt Khanna - फोटो : file photo
मेहंदी की रस्म के बीच चाहत खन्ना पर टूटा दुखों का पहाड़
टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। चाहत के घर पर भाई की हल्दी सेरेमनी चर रही थी कि तभी उनकी खुशियां अचानक मातम में बदल गई। इस बात की जानकारी खुद टीवी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। चाहत ने फैंस को बताया कि उनकी मां ऊषा का निधन हो गया है। मां के निधन से चाहत गहरे सदमे में हैं। चाहत 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कुबूल है' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें