फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीविजन एंकरिंग के बाद इन सितारों ने आजमाया अभिनय में हाथ, कोई हुआ हिट तो कोई हुआ फ्लॉप

Sun, 13 Sep 2020 09:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
गौरव कपूर, आयुष्मान खुराना, रणविजय - फोटो : सभी फोटो सितारों के इंस्टाग्राम से लिए गए हैं
टेलीविजन के कई सितारे बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाते रहते हैं। लेकिन टेलीविजन एंकर्स भी इस लिस्ट से दूर नहीं हैं। कई टेलीविजन एंकर्स हैं जिन्हें हमने कई रियलिटी शोज में देखा है। लेकिन अब उन्हें फिल्मों में भी देखा जा रहा है। हालांकि इनमें से कुछ हिट होते हैं और कुछ वो मुकाम हासिल नहीं कर पाते जो उन्हें करना चाहिए। इस पैकेज में आपको दिखाते हैं ऐसे ही टेलीविजन एंकर्स जिन्होंने बॉलीवुड में भी अपना हाथ आजमाया है...
विज्ञापन

2 of 7
मनीष पॉल - फोटो : Instagram
मनीष पॉल
दिल्ली के रहने वाले मनीष को 2002 में मुंबई में स्टार प्लस के एक गेम शो 'संडे टैंगो' को पेश करने का मौका मिला। इस शो के बाद उन्होंने मुंबई के एक निजी एफ एम चैनल पर बतौर रेडियो जॉकी भी काम किया। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सफलता मिली बतौर एंकर। 'कॉमेडी सर्कस', 'डांस इंडिया डांस' और 'झलक दिखला जा' जैसे शो टेलीविजन पर पेश कर चुके मनीष 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'मिक्की वायरस' में मुख्य भूमिका में थे। पर वह फिल्म कब आई और कब चली गई, किसी को पता भी नहीं चला।
विज्ञापन

3 of 7
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
आयुष्मान खुराना
एक और रेडियो जॉकी आयुष्मान खुराना टीवी के लोकप्रिय रिएलिटी शो 'रोडीज' का दूसरा सीजन जीतकर सुर्खियों में आए। रेडियो जॉकी आयुष्मान ने 'रोडीज' जीतने के बाद इस धारावाहिक को होस्ट भी किया। उन्होंने 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को भी होस्ट किया। साल 2012 में सुजीत सरकार की सुपरहिट फिल्म 'विक्की डोनर' ने आयुष्मान को एंकर से एक्टर बना दिया। लेकिन इस फिल्म के बाद लगातार तीन फ्लॉप फिल्मों से आयुष्मान का करियर डोल गया। साल 2015 में आई 'दम लगाके हईशा' से बॉलीवुड में उन्होनें सफलता का स्वाद दोबारा चखा। तब से आयुष्मान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

4 of 7
रणविजय सिंह - फोटो : Instagram: @ranvijaysingh_fc
रणविजय सिंह
पहला एम टीवी 'रोडीज' जीतने वाले रणविजय ने उस सीजन के बाद 'रोडीज' के सारे सीजन होस्ट किए। एक लोकप्रिय एंकर होने के नाते उन्हें कई फिल्मों में मौका मिला। इनमें अक्षय कुमार के साथ 'एक्शन रीप्ले', सलमान खान के साथ 'लंदन ड्रीम्स' और बतौर लीड 'डोर' फिल्म में काम किया। लेकिन बदकिस्मती से उनकी एक भी फिल्म नहीं चली। धीरे धीरे रणविजय शो होस्ट करने के अपन पुराने काम में लौट गए। वे अब 'रोडीज' में बतौर जज शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सोफी चौधरी
सोफी चौधरी
एमटीवी की सबसे सफल वीडियो जॉकी(वीजे) रही सोफी चौधरी को फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री कभी काम नहीं मिला। एक म्यूजिक वीडियो 'एक परदेसी मेरा दिल ले गया' गाना लोकप्रिय हुआ था। लेकिन 'शादी नंबर 1', 'हे बेबी', 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' और 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' जैसी फिल्मों में छोटे मोटे किरदार ही उन्हें मिले।
विज्ञापन

6 of 7
गौरव कपूर - फोटो : Instagram: @gauravkapoor
गौरव कपूर
चैनल वी के वीजे गौरव कपूर लोकप्रिय होने से पहले राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'डरना जरुरी है' में काम कर चुके थे। लेकिन आईपीएल में एंकरिंग के बाद गौरव की लोकप्रियता आसमान छूने लगी। लेकिन कई फिल्मों में छोटे मोटे किरदार निभाने वाले गौरव 6 फिल्मों के बाद भी एंकर की छवि नहीं तोड़ पाए। फिलहाल गौरव सिर्फ आईपीएल ही होस्ट कर रहे हैं, जो साल में 3 महीने टीवी पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पूरब कोहली - फोटो : Instagram
पूरब कोहली
किसी जमाने में सुपर हिट टीवी एंकर रहे पूरब कोहली ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर आने वाले धारावाहिक 'हिप हिप हुर्रे' से की थी। इसके बाद पूरब ने 'सा रे गा मा पा सिंगिंग सुपरस्टार' और नेशनल जियोग्राफिक चैनल के 'टैरा क्विज' शो को होस्ट किया। पूरब को सबसे बड़ा ब्रेक फरहान अख्तर की फिल्म रॉक ऑन (2008) में मिला था। पूरब को इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार है।

पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ साझा की तस्वीर, लिखा- 'इससे ज्यादा सुखद एहसास कुछ नहीं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें