करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
करण के परिवार को मंजूर नहीं ये रिश्ता
ऐसा लगता है कि करण के परिवार को तेजस्वी फूटी आंख नहीं सुहा रहीं है। इस बात का अंदाजा करण की बहन द्वारा दिए गए जवाब से लगाया जा सकता है। करण की बहन मीनू ने हाल ही में एक ट्विटर यूजर को जवाब देते हुए लिखा, "मैं तेजस्वी को पर्सनली नहीं जानती हूं, तो मैं उन्हें पसंद और न-पसंद करने वाली होती कोन हूं। मै इतना जानती हूं कि जिस तरह वो मेरे भाई को ट्रीट और हर्ट करती है वो ठीक नहीं है। मैं ये बर्दाशत नहीं कर सकती और मेरा भाई ही मेरे लिए मायने रखता है।" वहीं करण के जीजा गौरव मलहोत्रा ने भी तेजस्वी की बुराई करते हुए कहा, "मैं तेजस्वी का असली चेहरा देखने का इंतजार कर रहा हूं, ये उसका असली चेहरा नहीं है।"