फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश ने याद किए स्कूल के दिन, होना पड़ा था बॉडी शेमिंग का शिकार

Tue, 13 Sep 2022 01:06 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश टीवी की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। 'बिग बॉस 15' की विनर बनने के बाद उनकी लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। इस समय एक्ट्रेस एकता कपूर के शो नागिन में मुख्य किरदार निभाती नजर आ रही हैं। छोटे पर्दे पर अपने अभिनय के दम पर अलग पहचान बना चुकी तेजस्वी  प्रकाश को एक समय में बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश की गिनती टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में होती है। वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का दिल लूट लेती हैं, लेकिन स्कूल के दिनों में वह बेहद पतली थीं, जिसकी वजह से सहपाठी उनका मजाक भी बनाते थे। इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में विस्तार से बात की।
विज्ञापन

3 of 4
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : social media
स्कूल में उड़ाया जाता था तेजस्वी प्रकाश का मजाक
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने बात करते हुए बताया कि वह स्कूल को दिनों में बहुत पतली हुआ करती थीं और इसी वजह से उनका मजाक भी बनाया जाता था। एक्ट्रेस ने बताया कि क्लासमेट्स मुझे हैंगर कहकर बुलाते थे और जब हम स्कूल के मैदान में खेलने जाते थे तो सब मुझसे कहते थे कि जेब में पांच रुपये का सिक्का रख ले नहीं तो उड़ जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा - फोटो : Instagram
करण कुद्रा संग सगाई को लेकर चर्चा में हैं एक्ट्रेस
प्रोफेशनल लाइफ में तो तेजस्वी का करियर अच्छा चल ही रहा है। इसके अलावा निजी जिंदगी की बात करें तो एक्ट्रेस करण कुंद्रा संग रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में उन्होंने रिंग फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें साझा की थीं और लिखा था कि उनके लिए आज बड़ा दिन है। जिसके बाद फैंस उन्हें करण कुंद्रा संग सगाई की बधाई भी देते नजर आए। फिलहाल तेजस्वी या करण कुंद्रा की तरफ से इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें