जल्द ही इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ रिलीज होने वाली है। यह फिल्म कश्मीर के उस दौर की कहानी कहती है, जब आतंकवाद अपने चरम पर था। फिल्म के निर्देशक तेजस विजय देओस्कर ने हाल ही में फिल्म को लेकर बातचीत की। कश्मीर का शूटिंग एक्सपीरियंस साझा किया।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के निर्देशक तेजस विजय देओस्कर
- फोटो : इंस्टाग्राम@tejasdeoskar
इमरान हाशमी फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में एक बीएसएफ ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म को तेजस विजय देओस्कर ने निर्देशित किया है। वह इस फिल्म को लेकर पूरे आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। इस फिल्म, अभिनेता इमरान हाशमी और कश्मीर में की गई शूटिंक के अनुभव के बारे में तेजस ने विस्तार से बताया।
विज्ञापन
2 of 5
निर्देशक तेजर और एक्टर इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan
यादगार रहा कश्मीर में शूटिंग का अनुभव
एएनआई से की गई बातचीत में ‘ग्राउंड जीरो’ के निर्देशक तेजस विजय देओस्कर कहते हैं, ‘मैं अपनी फिल्म को लेकर पूरी तरह कॉन्फिडेंट हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी। फिल्म में इमरान हाशमी ने कमाल का अभिनय किया है। फिल्म की 70 प्रतिशत शूटिंग हमने कश्मीर में की है। वहां शूटिंग करने का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। वहां लोग बहुत ही अच्छे हैं। सरकार ने भी हमारी फिल्म की शूटिंग करने में मदद की, सुविधा उपलब्ध कराई।’
विज्ञापन
3 of 5
कश्मीर में ग्राउंड जीरो की टीम
- फोटो : PTI
दोबारा कश्मीर में करेंगे शूटिंग
निर्देशक तेजस विजय देओस्कर आगे कहते हैं, ‘आगे मुझे कोई ऐसी कहानी मिलती है, जिसमें कश्मीर शामिल होगा तो हम दोबारा वहां जाकर शूटिंग करेंगे।’ पिछले दिनों एक्टर इमरान हाशमी ने भी कश्मीर में फिल्म की शूटिंग को यादगार बताया था।
4 of 5
श्रीनगर में हुए प्रीमियर में बीएसएफ जवानों के साथ फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की पूरी टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीनगर में 38 साल बाद हुई फिल्म की स्क्रीनिंग
शुक्रवार को फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की टीम कश्मीर के श्रीनगर में मौजूद थी। वहां इस फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। इस मौके पर फिल्म की टीम, इमरान हाशमी और बीएसएफ के जवान नजर आए। जवानों के शामिल होने से यह प्रीमियर खास बन गया। लगभग 38 साल बाद किसी फिल्म का प्रीमियर कश्मीर में हुआ है। ‘ग्राउंड जीरो’ के एक्टर इमरान हाशमी चाहते हैं कि दूसरे मेकर्स भी अपनी फिल्मों का प्रीमियर कश्मीर में करें।
ये हैं फिल्म के कलाकार
फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में इमरान हाशमी ने बीएसएफ ऑफिसर नरेंद्र नाथ धर दुबे का किरदार निभाया है। फिल्म में उनकी पत्नी का रोल साई ताम्हंकर ने किया है। यह पहली बार है कि इमरान किसी फिल्म में आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे।